फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Charges framed against Azam in another case of hate speech

Azam Khan: नफरती भाषण के एक और मामले में आजम पर तय हुए आरोप, 22 दिसंबर को अगली सुनवाई

Wed, 13 Dec 2023 09:42 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 13 Dec 2023 09:42 PM IST
सार

एपीओ नीरज कुमार ने बताया कि बुधवार को इस  मामले में आरोप तय कर दिए गए हैं। इस मामले की सुनवाई  22 दिसंबर को होगी।

विज्ञापन
Charges framed against Azam in another case of hate speech
Azam Khan - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नफरती भाषण के एक और मामले में सीतापुर जेल में बंद सपा नेता आजम खां पर आरोप तय कर दिए गए हैं। एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट ट्रायल कोर्ट में बुधवार को यह आरोप तय किए गए हैं। इस दौरान सपा नेता जेल से वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए जुड़े। अब इस मामले की सुनवाई 22 दिसंबर को होगी।

विज्ञापन


भोट थाना क्षेत्र के मनकरा गांव में नौ अप्रैल 2019 को लोकसभा चुनाव के दौरान एक जनसभा का आयोजन किया गया था, जिसमें सपा नेता आजम खां ने नफरती भाषण दिया था। जिस पर उनके खिलाफ भोट थाने में दो वर्गों  में वैमनस्यता पैदा करने और राष्ट्रीय एकता पर प्रतिकूल प्रभाव डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले की तफ्तीश के बाद चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी। यह मामला इस वक्त कोर्ट में विचाराधीन है। 
विज्ञापन


इस मामले में बुधवार को एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट ट्रायल कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सपा नेता आजम खां सीतापुर जेल से वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए जुड़े। कोर्ट ने उनके खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। साथ ही गवाहों को नोटिस जारी करते हुए 22 दिसंबर को तलब किया है। एपीओ नीरज कुमार ने बताया कि बुधवार को इस  मामले में आरोप तय कर दिए गए हैं। इस मामले की सुनवाई  22 दिसंबर को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed