फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Charas smuggler arrested in encounter, shot in leg

Moradabad News: मुठभेड़ में चरस तस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Charas smuggler arrested in encounter, shot in leg
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में सोनकपुर पुल के नीचे मंगलवार की रात करीब दस बजे ने मुठभेड़ के दौरान आरोपी चरस तस्कर मोना उर्फ अमरदीप को गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से घायल हुए आरोपी से पुलिस ने पौने दो किलो चरस बरामद की है। आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि आरोपी मोना उर्फ अमरदीप सिविल लाइंस के आदर्श कॉलोनी निवासी है। मंगलवार की रात आरोपी मोना उर्फ अमरदीप सोनकपुर पुल के पास ग्राहक को सप्लाई देने पहुंचा था। इसी दौरान पुलिस पहुंच गई। आरोपी ने पुलिस को देखकर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो उसके दाहिनी पैर में गोली लग गई और वह मौके पर ही गिर गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एसपी सिटी कुमार रण विजयसिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, जानलेवा हमले में 23 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed