फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Chaos in the blood bank... doctors divided

Moradabad News: ब्लड बैंक में बवाल... डॉक्टरों में दो फाड़

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Chaos in the blood bank... doctors divided
मुरादाबाद। सोशल मीडिया पर बुधवार को एक फोटो तेजी से वायरल हुआ। जिसमें वेट मशीन पर रखा ब्लड बैग 650 एमएल आयतन दिखा रहा है। फोटो के साथ यह भी लिखा गया कि जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में जरूरत से ज्यादा खून निकालकर उसका गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। फोटो सामने आते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। ब्लड बैंक से जुड़े कर्मचारियों और डॉक्टरों के बीच पहले से चल रही तनातनी और खुलकर सामने आ गई।
विज्ञापन

ब्लड बैंक प्रभारी का आरोप है कि वायरल फोटो पूरी तरह भ्रामक है और यह जिला अस्पताल के ब्लड बैंक की मशीन का फोटो ही नहीं है। उनका कहना है कि किसी भी मरीज या रक्तदाता ने अधिक रक्त निकालने की शिकायत नहीं की है। आरोप लगाया गया कि जानबूझकर फर्जी तस्वीर वायरल कर ब्लड बैंक और अस्पताल प्रशासन की छवि धूमिल करने की कोशिश की गई।
विज्ञापन

मामला बढ़ने पर एसआईसी डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय और चिकित्साधीक्षक डॉ. राजेंद्र कुमार खुद ब्लड बैंक पहुंचे और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कराई। उन्होंने कहा कि आपसी विवाद को सार्वजनिक कर विभाग की छवि खराब करना ठीक नहीं है। एसआईसी डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय ने बताया कि ब्लड बैंक में रखे सभी ब्लड बैग की जांच कराई गई और सभी का वजन मानक के अनुरूप मिला। एसआईसी ने कहा कि फोटो कहां का है, इसकी जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed