फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Chance of rain tomorrow, cold wave will haunt again

कल बारिश के आसार, फिर सताएगी शीतलहर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Chance of rain tomorrow, cold wave will haunt again
दिल्ली रोड पर सुबह 9 बजे छाया कोहरा वाहन का लाइट जलाकर जाते लोग।अमर उजाला
मुरादाबाद। मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। अभी शहरवासियों को कड़ाके की ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मंगलवार को घने कोहरे के बाद मौसम विभाग ने तीन फरवरी को बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है। इसके बाद शीतलहर चलने की संभावना है।
विज्ञापन

पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि बुुधवार सुबह में कोहरा छाने का अनुमान है। हालांकि शाम से बादल छा सकते हैं। तीन फरवरी को 25 मिलीमीटर और चार फरवरी को तीन मिलीमीटर का अनुमान है। इसकी वजह से बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश हो सकती है। पहाड़ों पर ओले पड़ने की संभावना की वजह से कहीं-कहीं बिजली गिरने का अनुमान है। जब मौसम साफ रहता है तो उतना ही अधिक कोहरा होता है। जब बादल आना शुरू होते हैं तो वातावरण गर्म होता है और कोहरा कम हो जाता है। इसलिए बारिश के बाद जब मौसम साफ होगा तो शीतलहर चलना शुरू हो जाएगी। अभी ठंड से राहत मिलने का अनुमान नहीं है।
विज्ञापन

सोमवार देर रात से ही कोहरा छाने लगा था। मंगलवार सुबह वातावरण में घना कोहरा छाने रहने से जनजीवन ठहर गया। सुबह छह बजे यह हालत थी कि दृश्यता घटकर दस मीटर रह गई। इसकी वजह से वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। राहगीर अपने गंतव्य तक संभलते हुए पहुंचे। हालांकि सुबह साढ़े आठ बजे दृश्यता 20 मीटर हो गई थी। कोहरे की धुंध से वातावरण में गलन और ठिठुरन बढ़ गई, क्योंकि हवा की गति भी सामान्य से तीन गुना अधिक रही। मंगलवार को पश्चिम दिशा से हवा 15 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चली। दोपहर में धूप भी खिली, लेकिन सर्द हवा के कारण शहरवासियों को ठंड से बहुत ज्यादा राहत नहीं मिली। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट और न्यूनतम तापमान में .3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस कम था। वहीं, न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घने कोहरे के कारण वातावरण में नमी बहुत अधिक है। सुबह के समय नमी 97 फीसदी थी, जो शाम को 91 फीसदी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed