फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Challan of gangster accused absconding

Moradabad News: पुलिस चौकी से फरार गैंगस्टर के आरोपी का तमंचे में चालान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
Challan of gangster accused absconding
अगवानपुर (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने रविवार को गैंगस्टर के आरोपी शारिक को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पुलिस चौकी से फरार हुआ था। इस लापरवाही को लेकर पुलिस महकमे की किरकिरी हुई थी। लोगों का कहना है कि गिरफ्तारी के बाद पुलिस को कहानी गढ़ने में 24 घंटे लग गए।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र शेरुवा धर्मपुर चौराहा निवासी शारिक (22) के खिलाफ चोरी, मारपीट और शराब बेचने जैसे कई मामले दर्ज थे। जिला प्रशासन ने उसके खिलाफ जिलाबदर और गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। शनिवार को पुलिस ने चौकी क्षेत्र के अंतर्गत एक आम के बाग से शारिक और उसके दो अन्य साथियों को शराब पीते हुए पकड़ लिया था। इस मामले में पुलिस ने उसके दो साथियों को छोड़ दिया। इससे शारिक को अपने खिलाफ मुकदमा दर्ज होने का अहसास हो गया। इसके बाद आरोपी ने चौकी से भागने की योजना बनाई। चौकी में मौजूद दरोगा के फोन कॉल पर व्यस्त होते ही आरोपी ऑफिस का गेट खोलकर भाग गया। इसके बाद सराय फारुख के एक घर में जाकर छिप गया। इसके बाद दरोगा और सिपाही ने पीछा कर उसको धर दबोचा। शनिवार की रात पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी की कहानी गढ़ी। इसके बाद आरोपी को 25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि शनिवार की सुबह 7:58 बजे दरोगा भीमसेन व सिपाही मोहित गश्त पर थे। इस दौरान मुखबिर ने उनको गैंगस्टर शाकिर को आम के बाग में पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ। रविवार को पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed