फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Chairman upset over over writing on service books and GPF pass book

सेवा पुस्तिकाओं और जीपीएफ पास बुक पर ओवर राइटिंग से चेयरमैन खफा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
Chairman upset over over writing on service books and GPF pass book
तहसील सभागार में निरीक्षण के दौरान अभिलेख देखते राजस्व परिषद अध्यक्ष डॉ दीपक त्रिवेदी। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। राजस्व परिषद के अध्यक्ष डॉ. दीपक त्रिवेदी को तहसील सदर में संग्रह अमीनों और चपरासियों की सेवा पुस्तिका और जीपीएफ पास बुक अधूरी मिलीं। वहीं पास बुक पर ओवर राइटिंग देख उन्होंने नाराजगी जताई। सेवा पुस्तिका और जीपीएफ पास बुक को प्राथमिकता के आधार पर ढंग से पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

राजस्व परिषद अध्यक्ष ने शनिवार को तहसील सदर और कलक्ट्रेट का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला हेल्प डेस्क, रजिस्ट्रार कानूनगो कक्ष, लेखपाल व अमीन संग्रह की सर्विस बुक, जीपीएफ और पासबुक देखीं। साथ ही आंशिक रजिस्टर, परवाना, अमल दरामद, गार्ड फाइल का अवलोकन किया। संग्रह अनुभाग अभिलेखागार के निरीक्षण के साथ ही कुम्हारी कला, पट्टा आवंटन एवं आवास स्थल पट्टा आवंटन के दो-दो लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। अध्यक्ष राजस्व परिषद ने सदर तहसील के मीटिंग हाल, तहसीलदार कक्ष एवं उपजिलाधिकारी कक्ष का निरीक्षण किया और तहसीलदार कक्ष में एक पत्रावली भी निकलवाकर देखी। उन्होंने तहसीलदार से कहा कि जिस दिन संभव हो कोर्ट में बैठकर निस्तारण अवश्य करें, पुराने केसों का भी निस्तारण करते रहें। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण भी किया।
विज्ञापन

तहसील के बाद उन्होंने कलक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कक्ष, मुशायरा ग्राउंड और मीटिंग हॉल का भी अवलोकन किया। वैश्विक महामारी के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला क्वार्डीनेटर अमित कुमार किो प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान अध्यक्ष राजस्व परिषद द्वारा मीटिंग हाल में चल रहे कोविड कमांड कंट्रोल रूम से कोविड संबंधी और वैक्सीनेशन की भी जानकारी प्राप्त काते हुए कार्य की सराहना की। इस मौके पर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सुरेन्द्र सिंह, एसडीएम सदर प्रशांत तिवारी, नगर मजिस्ट्रेट महेन्द्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed