फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Chains stolen from scooter riding girls, molested

Moradabad News: स्कूटी सवार युवतियों से चेन लूटी, छेड़खानी की

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Chains stolen from scooter riding girls, molested
मुरादाबाद। बदमाशों ने स्कूटी सवार युवतियों का रामपुर रोड स्थित डियर पार्क के समीप रविवार की शाम पीछा कर चेन लूट ली और उनके साथ छेड़खानी भी की। घटना की सूचना मिलने के बाद कटघर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कांशीरामनगर खुशहालपुर की रहनेवाली युवती मेकअप आर्टिस्ट है। रविवार की शाम साढ़े सात बजे वह अपनी सहेली के साथ मेकअप का काम कर स्कूटी से घर लौट रही थी। डियर पार्क के समीप बुलेट सवारों ने स्कूटी का पीछा किया। बदमाशों ने पहले युवतियों पर फब्तियां कसी। इसके बाद पीछे बैठी युवती के मोबाइल को छीनने की कोशिश की। मोबाइल छीनने में असफल होने पर बदमाशों ने उसकी चेन छीन ली। युवतियों ने घटना से कटघर पुलिस को अवगत कराया। सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान बुलेट का नंबर मिल गया है। युवतियों का कहना था कि वह घटना के चलते भयभीत हो गई हैं। इस बारे में कटघर थाना प्रभारी का कहना है कि मौके का मुआयना किया गया है। युवती डियर पार्क से लेकर पीतलनगरी गेट केबीच घटनास्थल बता रही हैं। घटना के पीछे कुछ और कारण होने का अनुमान हैं। पुलिस की छानबीन से और तथ्य सामने आएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article