फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Chain snatched from female railway worker in Civil Lines

सिविल लाइंस में महिला रेल कर्मी से छीनी चेन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 02:45 AM IST
विज्ञापन
Chain snatched from female railway worker in Civil Lines
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में बुधवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने डीआरएम कार्यालय में तैनात महिला कर्मचारी से सोने की चेन छीन ली। महिला के शोर मचाने पर बदमाश बाइक से फरार हो गए। पीड़ित महिला ड्यूटी से अपने घर लौट रही थी। पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के आशियाना कॉलोनी निवासी रजनी रानी डीआरएम कार्यालय में तैनात हैं। वह रोज की तरह बुधवार शाम ड्यूटी से अपने घर लौट रही थीं। पीड़ित महिला ने बताया कि वह हरथला में पीवीआर के पास ऑटो से उतरकर पैदल ही अपने घर की ओर जा रही थी। इसी बीच बाइक सवार बदमाश आ गए। महिला कुछ समझ पाती। उससे पहले ही बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर गले से सोने की चेन छीन ली। महिला ने शोर मचाया तो लोग मौके पर जुट गए, लेकिन तब तक बदमाश बाइक से भाग निकले। कुछ ही देर में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश में जुट गई। सिविल लाइंस थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed