{"_id":"6775a6e64e6065021209f44a","slug":"celebration-all-night-bowed-head-in-the-morning-took-gods-blessings-on-new-year-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-555250-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: रातभर जश्न, सुबह नवाया शीश, नववर्ष पर लिया ईश्वर का आशीष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: रातभर जश्न, सुबह नवाया शीश, नववर्ष पर लिया ईश्वर का आशीष
विज्ञापन
मुरादाबाद। नए साल का स्वागत लोगों ने अपने-अपने अंदाज में किया। देर रात तक डांस, पार्टी और धूम-धड़ाके के साथ नए साल का स्वागत हुआ। वहीं सुबह के समय हवन-पूजन कर ईश्वर का आशीर्वाद लिया गया। लोगों ने मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान शहर के बड़े होटलों में पार्टियों का दौर चलता रहा। वाहनों के शोरूम पर दिन भर लोगों की चहल पहल रही। बाइक से लेकर महंगी कारों 10 दिन तक की बुकिंग चल रही है। शहर के प्रमुख मंदिरों में भोर से ही श्रद्धालुओं की कतारें लगनी शुरू हो गईं। लालबाग स्थित काली माता के मंदिर से नागफनी स्थित 84 घंटा मंदिर तक मेले जैसा माहौल रहा। वहीं ईसाई समाज के लोग चर्चों में प्रार्थना करने पहुंचे। सेंट पॉल चर्च, सिटी मैथोडिस्ट चर्च, फिलिप्स मेमोरियल मैथोडिस्ट चर्च व सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च में प्रार्थना सभा आयोजित की गई। उन्होंने मोमबत्तियां जलाकर नए साल के लिए ईशु से आशीर्वाद मांगा। नए साल के मौके पर शहर के धर्मस्थलों को लाइट व फूलों से सजाया गया। काली माता मंदिर परिसर के बाहर पूजा की सामग्री के अलावा खिलौनों की दुकानें लगाई गईं।
साल के पहले दिन हर्बल पार्क में उमड़ी भीड़
नए साल के पहले दिन नया मुरादाबाद स्थित हर्बल पार्क गुलजार रहा। 25 एकड़ जमीन पर बने इस पार्क में हर तरफ लोगों की चहल पहल रही। भीड़ इतनी अधिक थी कि बच्चों को झूला झूलने के लिए लाइन में लगे रहना पड़ा। वहीं कैंटीन पर खानपान के लिए लोगों को काफी देर इंतजार करना पड़ा। साल के पहले दिन को यादगार बनाने के लिए कोई वहां लगे पौधों और हरियाली के बीच फोटो खिंचवाता नजर आया तो किसी ने रंग बिरंगे फूलों के साथ सेल्फी ली। ज्यादातर लोग परिवार के साथ वहां पहुंचे। युवाओं व बच्चों में वहां काफी उत्साह दिखा। किसी ने ओपन जिम में अभ्यास किया तो कोई बुल राइडिंग का आनंद लेता दिखा। पार्क के भीतर बने मैदान में युवा फुटबाल खेलते नजर आए।