फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Celebrate Republic Day by following Kovid rules: DM

कोविड नियमों का पालन करते हुए मनाएं गणतंत्र दिवस: डीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Celebrate Republic Day by following Kovid rules: DM
मुरादाबाद। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने शहर के गणमान्य नागरिकों व विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है। इसका सम्मान करते हुए इस दिवस पर ऐसा कार्य न करें कि कोविड के प्रसार को गति मिले तथा सामूहिक गतिविधियों से बचें। उन्होंने बताया कि जिले में पाजिटिव केसों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। लेकिन खास बात यह है कि लोग हास्पिटलाइज्ड नही हो रहे हैं बल्कि अपने घरों पर रहकर ही ठीक हो रहे हैं। इसलिए बहुत जरूरी है कि कोविड गाइडलाइन का पालन करें। मास्क लगाएं तथा भीड़-भाड़ से बचें। अनावश्यक इधर-उधर जाने से बचें। जिले में प्रथम डोज में चार लाख तथा द्वितीय से 10 लाख लोग बचे हैं। उन्होंने सभी से इसमें सहयोग की अपील की। उन्होंने बताया कि इस बार प्राइवेट एवं सरकारी चिकित्सालयों में नियमित रुप से नि:शुल्क वैक्सीनेशन कराया जा रहा है। उन्होंने सभी से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस बार गणतंत्र दिवस को कोविड महामारी के बाद भी कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए अच्छे ढंग से मनाएंगेे।
विज्ञापन

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व युगराज सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट एमपी सिंह, एसपी सिटी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, धवल दीक्षित, कशिश वारसी, इशरतउल्ला खां, अतुल जौहरी, शुजाउद्दीन, शैलेंद्र गौतम, सतेंद्र सिंह, डा. प्रेम सिंह, वीरेंद्र कुमार, प्रेमशंकर, सुधीर कुमार, योगेश चैधरी, सत्यवीर सिंह, महंत गुरविंदर सिंह, डीके सिंह, विजयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed