फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   CCTV control room will be built outside the strong room

Moradabad News: स्ट्रांग रूम के बाहर सीसीटीवी कंट्रोल रूम बनेगा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 06:15 AM IST
विज्ञापन
CCTV control room will be built outside the strong room
मुरादाबाद। डीएम मानवेंद्र सिंह ने मंडी समिति स्थित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने स्ट्रांग रूम के बाहर सीसीटीवी कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश दिए। डीएम ने मंडी समिति स्थित स्ट्रांग रूम का मंगलवार को निरीक्षण कर लोकसभा चुनाव से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने पोलिंग पार्टी रवाना स्थल पर पहले सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बताया कि एआरटीओ पर्याप्त संख्या में वाहनों को चुनाव अधिकारियों को उपलब्ध कराएंगे। स्ट्रांग रूम के चारों ओर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। स्ट्रांग रूम गेट के बाहर सीसीटीवी कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। सभी अधिकारी चुनाव ड्यूटी में लगने वाले वाहनों को व्यवस्थित ढंग से खड़ा कराएंगे। पोलिंग सामग्री वितरण के लिए लगाए गए टेंट का भी डीएम ने निरीक्षण किया। इसके साथ ही मौसम परिवर्तन बरसात आदि से चुनाव सामग्री के बचाव के लिए की गई व्यवस्थाओं के बारे में संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम प्रशासन गुलाब चंद्र, सिटी मजिस्ट्रेट किंशुक श्रीवास्तव, एसपी सिटी, जिला पूर्ति अधिकारी, एआरटीओ, सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


चुनाव कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं : डीएम
डीएम मानवेंद्र सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान कोई अधिकारी अपने कार्यों में शिथिलता नहीं बरतेगा। लापरवाही मिलने पर कार्यवाही की जाएगी। पंचायत भवन सभागार में डीएम मानवेंद्र सिंह ने चुनाव में तैनात जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी कार्यों को सकुशल, पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराने के निर्देश दिए। चेताया कि निर्वाचन कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं होनी चाहिए। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कार्यों को संपादित करना होगा। पोलिंग पार्टी रवाना होने और ईवीएम जमा होने तक सेक्टर मजिस्ट्रेटों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसके अलावा सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट बैठक में बताए गए प्रोटोकॉल का शत प्रतिशत पालन करेंगे। बैठक में एडीएम सिटी ज्योति सिंह, एडीएम न्यायिक शशि भूषण, परियोजना निदेशक सतीश प्रसाद मिश्र, ज्वाइंट मजिस्स्ट्रेट सुनील धनवंता, एसडीएम सदर, एसडीएम कांठ, एसडीएम ठाकुरद्वारा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed