फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   CBI raid on Prathama Bank general manager Ravikant house in moradabad

प्रथमा बैंक महाप्रबंधक के घर पर सीबीआई का छापा, रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़ा

Sun, 16 Aug 2020 06:44 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 16 Aug 2020 06:44 PM IST
विज्ञापन
CBI raid on Prathama Bank general manager Ravikant house in moradabad
प्रथमा बैंक के महाप्रबंधक के घर पर सीबीआई ने मारा छापा - फोटो : amar ujala

प्रथमा बैंक के क्षेत्रीय मुख्य कार्यालय रामगंगा विहार और बैंक के महाप्रबंधक के आवास पर रविवार को सीबीआई की एंटी करप्शन टीम ने छापा मारा। बताया जा रहा है कि टीम ने महाप्रबंधक को पांच लाख रुपये की रिश्वत और एक एलईडी टीवी के साथ पकड़ा है। रात तक दोनों स्थानों पर सर्च जारी थी। इस जांच से किसान क्रेडिट कार्डों में बड़ी हेराफेरी सामने आने के आसार हैं। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि एक निजी रिकवरी एजेंसी के हेड द्वारा सीबीआई को पहले से ही रिश्वत मांगने की शिकायत की जा रही थी। इसी के तहत रविवार को सीबीआई की लगभग 25 सदस्यीय टीम दोपहर करीब ढाई बजे मुरादाबाद पहुंची और रामगंगा विहार स्थित यूपी प्रथमा ग्रामीण बैंक के महाप्रबंधक रविकांत के यहां छापा मारा। 
विज्ञापन


सात आठ लोगों के आने की सूचना, टीम ने बिछाया जाल
टीम को सूचना मिली है कि रविकांत के घर शनिवार को भी सात आठ व्यक्ति आए थे। वह 2 बोरों में कुछ लेकर आए थे। इनमें क्या था इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं है। टीम इन्हीं की तलाश में जुटी है। उधर जानकारी यह है कि रिकवरी एजेंसी की शिकायत के बाद टीम संबंधित व्यक्ति को लेकर मुरादाबाद दोपहर दो बजे पहुंची थी। टीम के करीब आठ सदस्य गली में घूमने लगे। इसी दौरान शिकायतकर्ता ने जीएम रविकांत को पांच लाख रुपए और एलईडी दी और बाहर आ गया। गेट तक रविकांत उसे छोड़ने आए तभी टीम एक्शन में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर से बैंक पहुंची टीम, यहां पिज्जा मंगाया
घर से जीएम को लेकर एक टीम यहां बैंक के क्षेत्रीय मुख्य कार्यालय में भी पहुंच गई। यहां पूछताछ कर रही टीम ने खाने के लिए बाहर से चार पिज्जा और तीन गार्लिक ब्रेड ऑर्डर किए। इसके अलावा चाय भी मंगाई गई है। खानपान के इस ऑर्डर से टीम के देर तक यहां सक्रिय रहने की संभावना मानी जा रही है। 

पूर्व महाप्रबंधक के यहां भी पड़ चुका है छापा
रविकांत से पूर्व इसी पद पर नियुक्त रहे महाप्रबंधक शैलेश रंजन के घर गत वर्ष जुलाई माह में सीबीआई का छापा डाला था। शैलेश रंजन जब कोलकाता के पंजाब नेशनल बैंक में थे। यह कार्रवाई कोलकाता के एक लोन की वजह से हुई थी। इस ऋण का एनपीए हो चुका था।

केसीसी में खेल, 70 करोड़ के फर्जीवाड़ा की आशंका
सीबीआई की टीम को यहां बड़ा फर्जीवाड़ा किए जाने की आशंका है। इसी के चलते टीम ने मोबाइल और लैपटॉप जब्त कर लिए हैं। मोबाइल की सर्विलांस द्वारा जांच की जा रही है। दो मुख्य बिंदु सामने आ रहे हैं। एक तो मनचाही शाखा में बतौर मैनेजर नियुक्त कराने में खेल तथा दूसरा, किसान क्रेडिट कार्डों में फर्जीवाड़े का मामला सामने आ सकता है।

 
दबाव बनाया तो खोला केबिन
जब टीम जीएम को मुख्य कार्यालय लेकर पहुंची तो वहां उन्होंने अपना केबिन खोलने से मना कर दिया। इसके बाद टीम को बैंक चेयरमैन से रविकांत की शिकायत करनी पड़ी। चेयरमैन के हस्तक्षेप के बाद बैंक के गार्ड द्वारा रविकांत का केबिन खोला गया। जहां पर टीम रात तक जांच और कागजी कार्रवाई में जुटी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed