फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   caught fire in cash van

एसबीआई की कैशवैन में लगी आग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
caught fire in cash van
रामपुर। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की मुख्य शाखा के परिसर में खड़ी कैश् ावैन में मंगलवार की सुबह अचानक लग गई। बैंक परिसर में खड़ी वैन में आग लगने की सूचना पर अफरातफरी मच गई। वैन पूरी तरह से आग की चपेट में आ चुकी थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। वैन में आग लगने के अलग-अलग कारण बताए जा रहे हैं। बैंक अधिकारियों का कहना है कि शार्ट सर्किट आग लगी है। जबकि फायर अधिकारी का कहना है कि गैस की रिफिलिंग की जा रही थी, इस वजह से आग लगी है।
विज्ञापन

मामला नवाब गेट स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा का है। यहां एक प्राइवेट कंपनी का ठेका है, जिसकी गाड़ी नकदी लाने और ले जाने का कार्य करती है। मंगलवार को सुबह नौ बजे बैंक परिसर में ही खड़ी वैन में आग लग गई। देखते ही देखते पूरी वैन आग की चपेट में आ गई। इससे हड़कंप मच गया। आसपास के लोग एकत्र हो गए। आगे बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग विकराल रूप लेती गई। लोगों ने मामले की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी, जिसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। आग बुझाने का कार्य शुरु किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। शाखा प्रबंधक अजय कुमार से जब घटना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने टालमटोल करनी शुरू कर दी। गैस की रिफिलिंग किए जाने की बात पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मैं अभी बाहर हूं। हालांकि बैंक की ओर से कोतवाली में जो तहरीर दी गई है उसमें शार्ट शर्किट से आग लगने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed