{"_id":"5c0690d7bdec22417810ca5e","slug":"cattle-slaughter-remains-seized-three-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहाः गोवंशीय पशुओं का कटान पकड़ा, तीन गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहाः गोवंशीय पशुओं का कटान पकड़ा, तीन गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो,अमरोहा
Updated Tue, 04 Dec 2018 08:06 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवध के विरोध में बुलंदशहर में हुए बवाल को लेकर जनपद पुलिस अलर्ट हो गई है। गजरौला पुलिस ने नौनेर के जंगल में छापा मारकर गोवंशीय पशुओं का अवैध कटान पकड़ा। पुलिस ने मौके पर तीन लोगों को गिरफ्तार कर 50 किलो गोमांस और कटान के उपकरण बरामद किए।
विज्ञापन
सोमवार को एपी डॉ. विपिन ताडा ने इसका खुलासा किया। उन्होंने बताया कि धनौरा सीओ मोनिका यादव के निर्देशन में गजरौला थाना प्रभारी रविंद्र सिंह फोर्स के साथ गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र के गांव नौनेर के जंगल में तालाब किनारे गोवंशीय पशुओं का कटान किया जा रहा है। हालात को भांपते हुए इंस्पेक्टर ने फोर्स के साथ जंगल में छापा मार दिया। पुलिस को देखते ही तस्करों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
पुलिस ने घेराबंदी कर नौनेर निवासी मंगला, महमूद और इस्माइल को 50 किलो गोमांस और अवशेष के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं मौके से कटान के उपकरण और अवैध तमंचा बरामद हुआ।
विज्ञापन