फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Cash worth Rs 14 lakh was stolen from a grocery store owner's house in broad daylight.

Moradabad News: दिन दहाड़े किराना व्यापारी के घर से 14 लाख रुपये की नकदी चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Cash worth Rs 14 lakh was stolen from a grocery store owner's house in broad daylight.
मुरादाबाद। मुगलपुरा क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे चोरों ने किराना व्यापारी सरताज हुसैन के घर से 14 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। घटना के समय परिवार के लोग घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर व्यापारी के भाई के घर गए थे। वापस आए तो ताले टूटे देखे तो घटना की जानकारी हो पाई। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम व डाॅग स्क्वायड को बुला लिया और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

मुगलपुरा थाना क्षेत्र के लाल स्कूल अब्बासी वाली मस्जिद के पास रहने वाले निवासी सरताज की मोहल्ले में ही किराना की दुकान है। सरताज ने बताया कि उनका दूसरा मकान करीब 100 मीटर की दूरी पर है। इस मकान में सरताज के भाई रहे हैं। मंगलवार की दोपहर एक बजे सरताज की बहन की ससुराल से कुछ लोग भाई के मकान पर आए थे। इसकी जानकारी मिलने पर सरताज अपनी पत्नी, बेटे के साथ भाई के मकान पर गए थे। सरताज अपने मकान पर ताला लगाकर गए थे। करीब दो बजे वापस आए तो उन्होंने देखा कि दरवाजा पर लगाया गया था ताला टूटा पड़ा था। कमरे में जाकर देखा तो अलमारी में रखे करीब 14 लाख रुपये गायब थे। उन्होंने तुरंत इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। मुगलपुरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और डाॅग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम भी मौके पर बुला ली। टीम ने जांच पड़ताल की और परिवार के लोगों से पूछताछ की। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि आस पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

-----
अलमारी में रखे मिले सोने चांदी के जेवर और 51 हजार रुपये
मुरादाबाद। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। जिस अलमारी से 14 लाख रुपये चोरी हुए हैं। उसमें सोने चांदी के जेवर और 51 हजार रुपये रखे मिले हैं। चोरों ने जेवर और 51 हजार रुपये नहीं चोरी किए हैं केवल 14 लाख रुपये ही चोरी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed