{"_id":"6988f60aedfefd2bf300bb7a","slug":"cash-and-jewellery-stolen-from-womans-purse-moradabad-news-c-279-1-mo11005-113602-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: महिला के पर्स से नकदी और जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: महिला के पर्स से नकदी और जेवर चोरी
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। नगर में नैनीताल बैंक के पास एक दुकान पर बेटी की शादी की खरीदारी करने आई एक महिला के पर्स से दो महिलाओं ने 70 हजार की नकदी और एक सोने के जेवर पर हाथ साफ कर दिया।
गांव अब्दुल्लापुर लेदा निवासी सहाना पत्नी याद अली ने बताया कि उसकी बेटी की बुधवार को शादी है, इसके लिए वह अपनी दो बेटियों अफसाना और रिया के साथ रविवार को खरीदारी करने के लिए ठाकुरद्वारा के बाजार में आई थी। नगर में नैनीताल बैंक के पास दोपहर करीब एक बजे एक फुटवियर की दुकान पर खरीदारी कर रही थी। दुकान में भीड़ थी। तभी दो महिलाएं उसके पास आई और उन्होंने उसे अपने बीच में कर लिया एक ने उसके कंधे पर लटके बैग की चेन खोली और उसमें रखें 70 हजार रुपए और आधा तोला का सोने का जेवर चोरी कर लिया। सहाना ने जब दुकानदार को पैसे देने के लिए बैग खोला तो उसमें रखे रुपए और जेवर गायब थे। चोरी का पता चलने पर सहाना बेहोश हो गयी। उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। शाम को सहाना दोबारा परिजनों के साथ की दुकान पर पहुंची, उसने इसकी सूचना 112 डायल पुलिस को दी। बाद में कोतवाली पुलिस भी वहां आ गई। पुलिस ने घटना के बारे में सहाना से पूछताछ की। आसपास और दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में बुर्का पहनी दो महिलाएं घटना को अंजाम देते हुए दिखाई दे रही हैं। पीड़िता की ओर से कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर दर्ज की जाएगी।