फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Case registered against three youths for the alleged abduction and gang-rape of a female student from another community.

Moradabad News: दूसरे समुदाय की छात्रा के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 12 Aug 2026 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 12 Aug 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Case registered against three youths for the alleged abduction and gang-rape of a female student from another community.
ठाकुरद्वारा। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दूसरे समुदाय की छात्रा के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एक गांव निवासी ने कोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि उसकी बेटी नगर की एक लाइब्रेरी में पढ़ती थी। वह 13 जून को सुबह आठ बजे पढ़ने के लिए घर से आई थी लेकिन घर नहीं पहुंची। जिसकी गुमशुदगी छात्रा के पिता ने पुलिस में दर्ज कराई थी। पिता का आरोप है कि उसकी बेटी का उन्नाव निवासी सत्येंद्र दीक्षित और उसके दो अज्ञात साथियों ने कार से अपहरण कर लिया। उसकी बेटी ने फोन पर उसे घटना की जानकारी दी उसे बताया कि तीनों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। तीनों उसके साथ लगातार सामूहिक दुष्कर्म कर रहे हैं। उन्होंने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली है। छात्रा के पिता के अनुसार उसने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी सत्येंद्र दीक्षित और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि छात्रा अपनी मर्जी से उन्नाव के युवक के साथ गई थी। दोनों कोर्ट में पेश हो चुके हैं। दर्ज रिपोर्ट की भी विवेचना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed