{"_id":"6578c6994215f22fbc077c06","slug":"case-registered-against-seven-for-breaking-into-the-house-and-assaulting-a-girl-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-301678-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: घर में घुसकर युवती से मारपीट में सात के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: घर में घुसकर युवती से मारपीट में सात के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के जयंतीपुर में घर में घुसकर एक युवती के साथ मारपीट करने के मामले में सात नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
जयंतीपुर निवासी रामवीर ने बताया कि 7 दिसंबर को अपने बेटों के साथ बरात में बहजोई गया था। जयंतीपुर के पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास रहने वाले सोनू और हरिओम भी बरात में शामिल होने गए थे। रामवीर ने बताया कि बरात में आरोपी सोनू और हरिओम ने एक युवक के साथ मारपीट कर दी थी। रामवीर और उसके बेटे ने बीच बचाव कर दिया था। पुलिस ने पहुंचकर आरोपियों की फटकार लगाई थी। इस बात को लेकर आरोपी रामवीर से रंजिश रखने लगे थे। बरात से आने के बाद 8 दिसंबर की शाम करीब 6:30 बजे वह घर के गेट पर खड़ा था। इसी दौरान आरोपी सोनू उसका भाई राजू, हरिओम और उसका भाई शिवम, सौरभ और 15-20 अन्य लोगों को लेकर आ गए और घर पर धावा बोल दिया। आरोपियों को देख कर रामवीर और उनकी पत्नी घर में चले गए थे। आरोप है कि आरोपियों ने रामवीर की बेटी की साथ मारपीट की। जिसमें वह घायल हो गई। पुलिस ने इस मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी सोनू, उसके भाई राजू, हरिओम, उसके भाई शिवम, सौरभ व अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।