फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Case registered against operator for running hospital

Moradabad News: बिना रजिस्ट्रेशन अस्पताल चलाने में संचालक पर केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
Case registered against operator for running hospital
मुरादाबाद।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कटघर क्षेत्र में रामपुर रोड पर छापा मारा तो बिना रजिस्ट्रेशन के अस्पताल चलता मिला। इस मामले डिप्टी सीएमओ की तहरीर पर कटघर पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया है।

डिप्टी सीएमओ डॉ. नरेंद्र कुमार की तहरीर पर कटघर थाना पुलिस ने मुगलपुरा निवासी डॉ. शकील अहमद के खिलाफ इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट और धोखाधड़ी के तहत केस दर्ज किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि एक शिकायत के बाद उनकी टीम ने कटघर के रामपुर रोड स्थित सनराईस अस्पताल में छापेमारा। इस दौरान आस मोहम्मद नाम का युवक जिसकी शैक्षिक योग्यता डी-फार्मा है। वह मेडिकल स्टोर चलाता मिला। वहां एक एएनएम का कोर्स की एक युवती नर्सिंग का काम करती पाई गई। जबकि इंटर का छात्र भी नर्सिंग व इंटर की छात्रा रिसेशन पर काम करती मिली हैं। अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर संचालित पाया गया। जबकि ओटी कल्चर संबंधित कोई अभिलेख नहीं मिले। अस्पताल में बीयूएमएस शकील अहमद लैब संचालित करते पाए गए। लैब में भारी मात्रा में ब्लड के सैंपल भी पाए गए। अस्पताल में दो प्राइवेट बेड, जनरल वार्ड में 15 बेड, ईमरजेंसी वार्ड में दो बेड मिले। डिप्टी सीएमओ बताया कि संचालक से अस्पताल के संबंध में दस्तावेज मांगे गए तो पता चला कि यह अस्पताल सीएमओ ऑफिस में रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा था। कटघर थाना प्रभारी तेजवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी डॉ. शकील अहमद के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed