फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Case registered against four people, including the husband, for dowry harassment.

Moradabad News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Case registered against four people, including the husband, for dowry harassment.
बिलारी। नगला कमाल गांव निवासी विवाहिता का दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न करने के आरोप में पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। नगला कमाल निवासी किसान महेंद्र सिंह की पुत्री सुहानी की शादी लगभग 12 साल पहले रामपुर जिले के थाना टांडा अंतर्गत दड़ियाल निवासी अंकुश के साथ हुई थी। सुहानी की ओर से सोमवार को थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि शादी के कुछ समय बाद से पति अंकुश के अलावा सास संतोष देवी, ननद बब्ली और रग्गल ने दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करना कर दिया था। ससुराल वाले आए दिन उसके साथ मारपीट करते थे। अंतिम बार भी दहेज की मांग पूरी होने जान से मारने की नीयत से उसका गला दबाने का प्रयास किया। परिजनों से जानकारी करने पर पता चला है कि सुहानी की सूचना पर मायके वाले उसे नगला कमाल गांव ले आए थे। काेतवाल उदय प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित विवाहिता की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed