{"_id":"654e92d8d2fd9b59660630e6","slug":"case-registered-against-four-including-wife-in-suicide-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-281613-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: सीओ के गनर की आत्महत्या में पत्नी समेत चार के खिलाफ केस, ससुरालियों ने किया था उत्पीड़न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: सीओ के गनर की आत्महत्या में पत्नी समेत चार के खिलाफ केस, ससुरालियों ने किया था उत्पीड़न
Sat, 11 Nov 2023 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 02:00 AM IST
सार
एक नवंबर को सीओ के गनर अजीत कुमार ने रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। वह किराये के कमरे में रह रहे थे। उनके पिता का आरोप है कि बेटे ने बहू और उसके मायके वालों के उत्पीड़न से तंग आकर अपनी जान दी थी।
विज्ञापन
मुरादाबाद में खुदकुशी करने वाला सीओ का गनर अजित कुमार
- फोटो : संवाद
विस्तार
मुरादाबाद सीओ के गनर अजीत कुमार की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने पत्नी, सास ससुर और साले के खिलाफ केस दर्ज किया है। सिपाही के पिता का आरोप है कि उनके बेटे ने पत्नी और उसके मायके वालों के उत्पीड़न से तंग आकर सर्विस रायफल से गोली मारकर अपनी जान दी थी।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर जनपद के सिबेड़ा थाना क्षेत्र के मोधपुरा गांव निवासी अजीत कुमार 2019 में पीएसी में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था। मार्च 2023 में अजीत को पीएसी से सिविल पुलिस में ट्रांसफर कर दिया गया था। उसकी तैनाती मुरादाबाद पुलिस लाइन में चल रही थी। पुलिस लाइन से उसकी ड्यूटी सीओ कोतवाली के गनर के रूप में चल रही थी।
विज्ञापन
वह नागफनी थाना क्षेत्र के शिव विहार काॅलोनी में नट बाबा मंदिर के पास किराये के मकान में रहता था। अजीत कुमार की शादी बागपत जनपद के बडौत थाना क्षेत्र के सादतपुर जोनमाना गांव निवासी चंचल तोमर के साथ हुई थी। वह आठ माह से अपने मायके में रह रही थी।
विज्ञापन
1 नवंबर को करवा चौथ के दिन रात करीब साढ़े 10 बजे के बाद अजीत कुमार ने अपनी सर्विस रायफल (एके-47) की नाल को ठोड़ी के पास लगाकर गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। अजीत कुमार के पिता पवन कुमार भी पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल हैं। वह इन दिनों हापुड़ में तैनात हैं।
उन्होंने नागफनी थाने में अजीत कुमार की पत्नी चंचल तोमर, ससुर, चैनपाल सिंह, सास योगिता और साले सोनू के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि पत्नी और उसके मायके वालों के उत्पीड़न से तंग आकर अजीत ने आत्महत्या की है। सीओ कोतवाली देश दीपक सिंह ने बताया कि विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।