फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Case registered against four accused for a life-threatening attack on a young man

Moradabad News: युवक पर जानलेवा हमले में चार आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Case registered against four accused for a life-threatening attack on a young man
मुरादाबाद। गलशहीद थाना क्षेत्र में युवक पर चाकू से जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस घटना को 24 घंटे से ज्यादा का समय बीत गए हैं लेकिन अब तक पुलिस एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

गलशहीद थाना क्षेत्र के असालपुरा निवासी जीशान उर्फ भूरा ने गलशहीद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनका बेटा फरदीन(19) पीतल के उत्पादों पर कलर करने का काम करता है। शनिवार की रात फरदीन की स्कूटी असालतपुरा मेहंदी का चौराहा निवासी अदीब आलम की बाइक से टकरा गई थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी लेकिन लोगों ने दोनों को समझाकर मामला शांत कर दिया था।
विज्ञापन

रविवार की रात करीब नौ बजे फरदीन गलशहीद क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर स्कूटी में पेट्रोल डलवाने गया था। इसी दौरान वहां उसका दोस्त रिहान मिल गया। वह उसे रेलवे ट्रैक की ओर ले गया। वहां अदीब आलम, टुय्या और उनका एक दोस्त पहले से मौजूद थे। आरोप है कि चारों ने फरदीन के ऊपर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गया। इसके बाद आरोपी भाग गए। सीओ कटघर गौरव त्रिपाठी ने बताया कि घायल के पिता की तहरीर पर आरोपी अदीब आलम, टुय्या, रिहान और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed