फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Case registered against five including Panchayat member

Moradabad News: जिला पंचायत सदस्य समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
Case registered against five including Panchayat member
मूंढापांडे (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

कस्बे में दुकान खाली कराने को लेकर हुए विवाद में शुक्रवार को पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद शमी समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। दो दिन पहले भी दोनों दुकान मालिक और जिला पंचायत सदस्य के बीच विवाद हुआ था। दुकान स्वामी ने उत्पीड़न का आरोप लगाकर गांव से पलायन करने की भी धमकी तो पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
मूंढापांडे निवासी पुष्पेंद्र कुमार ने मूंढापांडे थाने में दर्ज कराए केस में बताया कि जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद शमी ने बुक डिपो चलाने के लिए उनकी दुकान किराये पर ली थी। कुछ समय तक किराया दिया। इसके बाद मोहम्मद शमी किराया मांगने पर टरकाने लगा। आरोप है कि किराया मांगने पर उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। बुधवार को दुकान का किराया मांगने पर मोहम्मद शमी व उनके भाई नन्हें ने लाठी-डंडों से मारपीट की। किसी तरह वहां मौजूद लोगों ने पुष्पेंद्र को बचा लिया था। पत्नी सपना ने मूंढापांडे थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी थी। पुलिस जिला पंचायत सदस्य शमी और उसके भाई को पकड़ कर थाने ले गई। पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद शमी सहित उसके भाई राशिद,दूसरे पक्ष की तरफ से पुष्पेंद्र तथा सोनू के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की थी। शुक्रवार को फिर विवाद हुआ।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने पुष्पेंद्र की तहरीर पर जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद शमी, राशिद, नन्हें, कयूम और वसीम निवासी मूंढापांडे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मोहम्मद शमी वार्ड संख्या 32 से निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य हैं। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed