{"_id":"606e99cf8ebc3e8d1d4f372b","slug":"case-registered-against-father-and-sons-for-beating-an-old-man-till-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: भतीजे और पोतों ने बुजुर्ग को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: भतीजे और पोतों ने बुजुर्ग को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज
Thu, 08 Apr 2021 11:21 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:21 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के मझोला थानाक्षेत्र के गांव में मंगलवार रात एक बुजुर्ग को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। बुजुर्ग के बेटे ने अपने ही तहेरे भाई और उसके तीन बेटों पर पीटने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि आरोपी शराब पीकर मकान के सामने गाली-गलौज कर रहे थे। पिता ने विरोध किया तो उन्होंने घर में घुसकर हमला कर दिया।
पुलिस ने पिता-पुत्र समेत चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या में केस दर्ज किया है।
घटना मझोला थानाक्षेत्र के उत्तमपुर बहलोलपुर मिलक गांव की है। इस गांव में रहने वाले रूपचंद्र (75) किसान थे। उनके परिवार में तीन बेटे सुरेंद्र कुमार, राजकुमार और देवेंद्र कुमार हैं।
रूपचंद्र के बेटे राज कुमार ने बताया कि पड़ोस में ही ताऊ का मकान है। आरोप है कि ताऊ के बेटे मंगलवार रात मकान के सामने शराब पीकर गाली-गलौज कर रहे थे। राज कुमार का कहना है कि उसके पिता ने इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर कहासुनी के बाद झगड़ा शुरू हो गया।
विज्ञापन
आरोप है कि मदन के बेटे अशोक, सुंदर और अतुल भी आ गए। इसके बाद आरोपी घर में घुस आए और उन्होंने रूपचंद्र की बुरी तरह से पिटाई कर दी। इससे बुजुर्ग की हालत बिगड़ गई। परिजन रूपचंद्र को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। सूचना मिलने पर मझोला थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। बुधवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि दिल फटने से रूपचंद्र की मौत हुई थी।
उसके अलावा उनके शरीर पर भी चोटों के निशान पाए गए हैं। एएसपी अनिल यादव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।