फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Case of fraud registered against former SP MLA Haji Rizwan of Kundarki

Moradabad: कुंदरकी के पूर्व सपा विधायक हाजी रिजवान पर धोखाधड़ी का केस, भाजपा नेता की तहरीर पर कार्रवाई

Wed, 09 Oct 2024 10:55 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, कुंदरकी
संवाद न्यूज एजेंसी, कुंदरकी Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 09 Oct 2024 10:55 PM IST
सार

आरोप है कि सपा नेताओं ने और फर्जी ज्ञापन देने वालों ने बीएलओ को धमकाया कि सपा की सरकार आएगी तो आपकी खैर नहीं है। जिससे बीएलओ डरे और सहमे हैं।

विज्ञापन
Case of fraud registered against former SP MLA Haji Rizwan of Kundarki
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक हाजी रिजवान और उनके परिवार के लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी में केस दर्ज किया गया है। जिसमें आरोप लगाया कि मतदाता सूची में एक ही फोटो पर दो दो वोट बनवा दिए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मूंढापांडे थाना क्षेत्र के खाईखेड़ा निवासी एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला कार्यकारिणी सदस्य शमशाद की ओर से केस दर्ज कराया गया है। जिसमें शमशाद ने बताया कि उत्तर प्रदेश निर्वाचन क्षेत्र 29 कुंदरकी की बूथ संख्या 360 डोमघर आंशिक की मतदाता सूची में पेज नंबर 12 और 13 पर क्रमांक संख्या 293, 319, 327, पेज नंबर 14 और 15 पर क्रमांक संख्या 346, 367, 384, पेज नंबर 24 पर क्रमांक संख्या 652 और 653, पेज नंबर 24 और 25 पर क्रमांक संख्या 639 और 676, पेज नंबर 26 और 27 पर क्रमांक संख्या 715 और 745, डोमघर आंशिक के बूथ संख्या 361 की मतदाता सूची के पेज नंबर 6 पर क्रमांक संख्या 96 और 97, पेज नंबर 8 पर क्रमांक संख्या 156, 159 व पेज नंबर 12 पर क्रमांक संख्या 294 और 295, पेज नंबर 13 पर क्रमांक संख्या 320 और 330 का अवलोकन किया गया। 
विज्ञापन


वहीं भीकनपुर कुलबाड़ा के बूथ संख्या 362 की मतदाता सूची के पेज नंबर 9 पर क्रमांक संख्या 181, पेज नंबर 10 और 11 पर क्रमांक संख्या 239, 246 और 253, पेज नंबर 16 पर क्रमांक संख्या 392 और 393, पेज नंबर 40 पर क्रमांक संख्या 1113, 1115 और 1136, पेज नंबर 41 पर क्रमांक संख्या 1149 और 1159, पेज नंबर 47 पर क्रमांक संख्या 1325 और 1328 पर मतदाता के फोटो का इस्तेमाल कर इन क्रमांक पर अलग अलग मत बना दिए गए हैं। साथ ही एक जैसे फोटो की प्रयोग कर मतदाता पंजीकृत हैं। ऐसे ही मतदाताओं द्धारा विभिन्न दस्तावेजों, इंटरनेट और प्रिेट मीडिया के माध्यम से हाथों में तख्ती लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए कहा गया कि मैं जीवित हूं, मेरा वोट काटा जा रहा है, मैं अविवाहित हूं, मेरा वोट काटा जा रहा है जबकि मतदाता सूची में ऐसे मतदाताओं के नाम अंकित हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इस तरह के वोट जिनका एक फोटो पर अलग अलग नामों से डबल वोट सपा सरकार में प्रत्येक बूथ एवं ग्राम पंचायत में किया गया है। आरोप है कि सपा नेताओं ने और फर्जी ज्ञापन देने वालों ने बीएलओ को धमकाया कि सपा की सरकार आएगी तो आपकी खैर नहीं है। जिससे बीएलओ डरे और सहमे हैं। यह लोग सरकारी कार्य और चुनाव आयोग के कार्य में भी बाधा डाल रहे हैं। केवल मुस्लिम समाज में भ्रम भड़काना, गुमराह करना, जातीय एवं धार्मिक उन्माद फैलाने का प्रयास किया है। थाना प्रभारी प्रदीप सहरावत का कहना कि मुकदमे की विवेचना कर साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सात साल से अधिक समय से उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार चल रही है और लोकसभा और विधानसभा के कई चुनाव हो चुके हैं। हर चुनाव से पहले मतदाता सूची का पुनीक्षण कार्यक्रम चलता रहा है। डीएम को ज्ञापन में दिया गया कि मतदाता सूची में मेरे पिता को मृत दर्शाया कर नाम काटा जा रहा है, इसके अलावा परिवार और कुनबे के कुछ लोगों के नाम काटे जा रहे हैं और दो अविवाहित भतीजियों को विवाहिता दर्शाने की बात कही थीं। आरोप लगाने वाले शमशाद से हमारा कोई लेना देना नहीं है, जांंच कराने के लिए ज्ञापन दिया गया, जांच की मांग करना हमारा अधिकार है। किसी बीएलओ से कोई बात नहीं हुई है, छवि धूमिल करने, बीएलओ को धमकाने और धोखाधड़ी करने के तमाम आरोप बेबुनियाद है और जांच में वास्तविकता सामने आ जाएगी। - हाजी मोहम्मद रिजवान, पूर्व सपा विधायक कुंदरकी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed