फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Case of culpable homicide against two doctors in woman's death case

महिला की मौत के मामले में दो डॉक्टरों पर गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Case of culpable homicide against two doctors in woman's death case
मुरादाबाद। पाकबड़ा थाने में न्यू इंडिया हॉस्पिटल के संचालक डॉ. लक्ष्मण और डॉ. सौरभ के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

अमरोहा जनपद के डिडौली थाना क्षेत्र के पांयती खुर्द निवासी मुर्सलीन ने अपनी पत्नी शायदा को प्रसव पीड़ा होने पर 26 अक्तूबर को पाकबड़ा के समाथल रोड शाहजी नगर स्थित न्यू इंडिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। मुर्सलीन का आरोप है कि डॉ. लक्ष्मण और डॉ. सौरभ ने कहा कि डिलीवरी का समय करीब है, जल्द ही ऑपरेशन करना पड़ेगा। इसके लिए तीन यूनिट खून जरूरत बताई। बाद में चालीस हजार रुपये यह कहते हुए जमा करने को कहा कि जच्चा-बच्चा दोनों की जिम्मेदारी उनकी है। रात करीब 11 बजे शायदा को ओटी में ले गए।

मुर्सलीन का आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण ऑपरेशन के बाद शायदा की हालत लगातार बिगड़ने लगी। अगले दिन सुबह करीब 11 बजे शायदा की मौत हो गई। जिसके डॉक्टर और कर्मचारी मौके से भाग निकले। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग टीम ने अस्पताल को सील कर दिया था। पाकबड़ा थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी डॉ. लक्ष्मण और डॉ. सौरभ के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed