फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   case of beating a girl student in Moradabad s Bilari went viral on social media

'थप्पड़बाज' शिक्षिका: छात्रा को पीटने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल, उठवाए जाते सिलेंडर, शिक्षकों में बेचैनी

Fri, 18 Nov 2022 08:12 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बिलारी (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलारी (मुरादाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 18 Nov 2022 08:12 PM IST
सार

वायरल वीडियो में दिखा रहा है कि स्कूल की शिक्षिका बरामदे में बैठी हुई छात्रा को थप्पड़ मार रही है। पता चला है कि यह वीडियो लगभग 40 दिन पहले शिक्षक की मदद से ही बनाई गई। शिक्षक ने किसी अन्य ग्रामीण के माध्यम से आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत कराई।

विज्ञापन
case of beating a girl student in Moradabad s Bilari went viral on social media
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुरादाबाद के बिलारी ब्लॉक के टांडा अमरपुर गांव के कम्पोजिट विद्यालय की शिक्षिका द्वारा छात्रा को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर विभागीय जांच में तेजी आते ही शिक्षकों में बेचैनी बढ़ गई है। वायरल वीडियो में दिखा रहा है कि स्कूल की शिक्षिका बरामदे में बैठी हुई छात्रा को थप्पड़ मार रही है। पता चला है कि यह वीडियो लगभग 40 दिन पहले शिक्षक की मदद से ही बनाई गई। शिक्षक ने किसी अन्य ग्रामीण के माध्यम से आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत कराई। विभागीय स्तर से जांच के आदेश होने पर लगभग 25 दिन पहले बिलारी के खंड शिक्षा अधिकारी मोहित कुमार ने टांडा अमरपुर स्कूल पहुंचकर मामले में जांच की।

विज्ञापन

शुक्रवार को यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मामले ने तूल पकड़ लिया। वीडियो में यह भी दिखाया गया है कि स्कूल में मिड डे मील बनाने के लिए रसोइया द्वारा छात्रों से गैस सिलेंडर उठवाया जाता है। इसके अलावा खाने से भरे हुए भगौने भी छात्रों से उठवाए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह फेक वीडियो है,  मुझसे जबरन चार्ज लेने की साजिश है : प्रधानाध्यापिका
टांडा अमरपुर गांव के कम्पोजिट विद्यालय की प्रधानाध्यापक सुमन श्रीवास्तव का कहना है कि यह फेक वीडियो है, जो उनके स्कूल की नहीं है। शिकायत कर मुझसे स्कूल का चार्ज जबरन लेने की साजिश है। वीडियो के संबंध में उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन

25 दिन पहले स्कूल में जाकर जांच करके भेज दी है रिपोर्ट : एबीएसए
खंड शिक्षाधिकारी बिलारी मोहित कुमार का कहना है कि विभागीय उच्चाधिकारियों ने जांच करने को कहा था। 25 दिन पहले  टांडा स्थित अमरपुर के स्कूल में जाकर जांच की थी। स्कूली शिक्षकों को इस बात के लिए हिदायत भी दी गई थी कि छात्रों को  मामूली बात पर पीटा न जाए। एबीएसए के अनुसार उनकी जांच गोपनीय है और रिपोर्ट बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय को भेजी जा चुकी है।

242 छात्र पंजीकृत, आए केवल 138
टांडा अमरपुर कम्पोजिट विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था कैसी चल रही है, इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि यहां कक्षा एक से कक्षा आठ तक कुल 242 छात्र पंजीकृत हैं। शुक्रवार को यहां 138 छात्र ही आए। स्कूल में शिक्षामित्र समेत कुल नौ शिक्षक तैनात हैं, जिनमें से दो को बीएलओ ड्यूटी में लगाया गया है। शिक्षकों से बात करने पर पता चला कि प्रधानाध्यापक ने छात्रों को प्रतिदिन लाइब्रेरी में ले जाने के लिए शिक्षक को कहा था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया तब से प्रधानाध्यापक और संबंधित शिक्षक के बीच समन्वय की कमी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed