फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   case increase after rapid testing

रैपिड टेस्टिंग : संक्रमण का आंकड़ा बढ़ा, खतरे का दायरा घटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
case increase after rapid testing
मुरादाबाद। संक्रमण के प्रसार की स्थिति जानने के लिए दिल्ली मॉडल पर शुरू की गई एंटीजन रैपिड टेस्टिंग से संक्रमितों के आंकड़े में जरूर एकाएक उछाल आया है। लेकिन यह तस्वीर साफ हो गई है कि जिले में संक्रमण के प्रसार का दायरा घटा है। हॉटस्पॉट इलाकों को छोड़ दिया जाए तो बाकी इलाकों में संक्रमण का फैलाव नहीं है। जिले में 11438 रैपिड टेस्टिंग में मात्र 264 पॉजिटिव यानी 2.30 फीसदी केस मिले हैं।
विज्ञापन

पीतल नगरी में संक्रमितों का आंकड़ा 1450 के पार पहुंच गया है। अधिकतर मरीज हॉटस्पॉट इलाकों से शामिल हैं। प्रशासन की सख्ती के बाद भी लोगों ने लापरवाही की और खुद संक्रमित होने के साथ परिवार के लोगों तक संक्रमण फैलाया है। संक्रमण की रोकथाम और उसके फैलाव को जांचने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने रैपिड एंटीजन टेस्टिंग की शुरूआत की है। शनिवार और रविवार को ब्लाक और शहरी क्षेत्र में जोन बनाकर रैपिड टेस्टिंग की गई। इनमें हर आशंकित और बुखार, खांसी, जुकाम, गले में दर्द और डायरिया पीड़ित के अलावा कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों की टेस्टिंग की गई। पीटीसी के 130 सैंपलों और 64 संक्रमित पुलिसकर्मियों को अलग कर दें तो जिले में एंटीजन सैंपलिंग में संक्रमितों की दर 1.76 फीसदी ही है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. एमसी गर्ग के मुताबिक 10490 लोगों की जांच की गई। इनमें 264 लोग पॉजिटिव मिले हैं। इससे संक्रमण के फैलाव की तस्वीर सामने आ गई है। इनमें भी सबसे अधिक मरीज शहरी क्षेत्र और ठाकुरद्वारा ब्लाक में मिले हैं। अधिकतर मरीज खुद की लापरवाही से संक्रमण की चपेट में आए हैं। कई लोग पहले से पॉजिटिव मरीजों के सेकेंड कांट्रेक्ट में रहे हैं। बुखार, खांसी, जुकाम और गले में दर्द की शिकायत वाले लोगों की निगेटिव रिपोर्ट आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल के शिकार घबराएं न, जांच कराएं
सीएमओ डा. एमसी गर्ग का कहना है कि मौसमी बदलाव से सीजनल वायरल शुरू हो गया है। इसकी चपेट में आने वाले खुद को कोरोना आशंकित मानकर मानसिक तनाव ले रहे हैं। रैपिड टेस्टिंग से इसकी पुष्टि हो चुकी है कि संक्रमण का फैलाव हर इलाके में नहीं है। हॉटस्पॉट इलाकों में भी अधिकतर मरीज परिवारों और नजदीकी रिश्तेदारों में हैं। इसलिए वायरल के शिकार लोगों को घबराने नहीं बल्कि सावधानी बरतने की जरूरत है। संक्रमण से बचाव के लिए घर से बाहर निकलते वक्त मास्क लगाएं और शारीरिक दूरी का ध्यान रखें। रैपिड एंटीजन टेस्टिंग में 2.30 फीसदी लोग ही पॉजिटिव आए हैं। बुखार, खांसी और गले में दर्द होने पर एहतियातन खुद को आइसोलेट कर लें। इसके बाद भी आराम नहीं होता है तो डाक्टर की सलाह पर एंटीजन टेस्टिंग कराएं।

जिले को मिली हैं 19050 एंटीजन टेस्टिंग किट
संक्रमण के फैलाव को जांचने के लिए जिले में 19050 एंटीजन टेस्टिंग किट मिली हैं। इनमें बिलारी के लिए 1400, ठाकुरद्वारा के लिए 1050, डिलारी के लिए 900, भोजपुर के लिए 1700, ताजपुर के लिए 1300, कुंदरकी के लिए 1200, मूंढापांडे के लिए 1200, सैंपल कलेक्शन टीम को 550, सर्विलांस टीम को 8125, करूला के लिए 50, कघटर के लिए 100 मझोला के लिए 200 और अर्बन हेल्थ टीम को 175 टेस्टिंग किट जारी हुई हैं। इनमें रविवार तक 10039 किट जांच में इस्तेमाल हो गई हैं। बाकी 9011 किट अभी बची हैं। इनसे आशंकित लोगों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed