फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   case in court against moradabad mayor and 30 others

मुरादाबाद के महापौर समेत ग्यारह नामजद और बीस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
case in court against moradabad mayor and 30 others
मुरादाबाद। पार्षद उपचुनाव के मतदान में धांधली करने और विरोध करने पर लोगों से मारपीट करने के आरोप में मेयर विनोद अग्रवाल समेत ग्यारह नामजद और बीस अज्ञात लोगों के खिलाफ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेेट की अदालत में मुकदमा दर्ज किया गया है। अधिवक्ता आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि यह मुकदमा लाइन पार निवासी अनुराग शर्मा के प्रार्थना पत्र पर हुआ है।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र के लाइन पार रामलीला मैदान गली नंबर तीन निवासी अनुराग शर्मा ने अदालत में दाखिल किए प्रार्थना में बताया कि वार्ड संख्या 37 में उप चुनाव हुआ था जिसका मतदान 14 जनवरी 2020 को हुआ था। वादी के मुताबिक मतदान के दिन शाम करीब तीन बजे वह प्रत्याशी सुरेंद्र पाल सिंह के बस्ते पर कार्यरत थे। इसी दौरान सूचना मिली कि शांति देवी मेमोरियल स्कूल लाइन पार बूथ पर भाजपा पदाधिकारी ढक्का निवासी वोटराें को मतदान करने से रोक रहे हैं। आरोप है कि वादी वहां पहुंचा तो मेयर विनोद अग्रवाल और भाजपा नेता मनमोहन सैनी अपने साथियों के साथ पुलिस वालों से उलझ रहे थे और उन पर फर्जी वोटिंग कराने का दबाव बना रहे थे। आरोप है कि मेयर पुलिस कर्मियों को दो घंटे में ट्रांसफर करने की धमकी भी दे रहे थे। कुछ लोगों ने इस घटना का मोबाइल से वीडियो भी बना लिया था जिससे मेयर भड़क गए और उन्होंने अपने साथ मौजूद लोगों से कहा कि इनके साथ मारपीट कर मोबाइल छीन लीजिए। इसके बाद लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी गई थी। सूचना मिलने पर अतुल शर्मा, रिजवान, विनोद गुंबर, अनुभव मल्होत्रा, सुरेंद्र पाल सिंह व अन्य लोग पहुंच गए थे और उन्होंने बचाने का प्रयास किया पर आरोपियों ने इनके साथ भी मारपीट की थी। इस मामले की सूचना मझोला पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने भाजपा के दबाव में रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। थानाध्यक्ष, एसएसपी को भी प्रार्थना पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की गई, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट नहीं की। इसके बाद वादी ने अदालत में प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने सुनवाई के बाद मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए। मेयर विनोद अग्रवाल समेत ग्यारह नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ 156(3) तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अनुराग शर्मा के अधिवक्ता आनंद मोहन गुप्ता ने बताया ने बताया कि अदालत में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 21 अक्तूबर को इस मामले में सुनवाई होगी।
विज्ञापन

---
इन लोगों को बनाया गया आरोपी
मेयर विनोद अग्रवाल निवासी प्रभात मार्केट थाना कटघर
मनमोहन सैनी निवासी पुतली घर रोड लाइन पार
दिनेश सिसौदिया निवासी रामलीला मैदान मझोला
दीपक सैनी पार्षद निवासी पुतली घर रोड मझोला
राजेश गुप्ता पार्षद निवासी प्रकाश नगर लाइन पार
संजीव चौहान मंडल अध्यक्ष भाजपा निवासी एकता कालोनी
भोजेंद्र कुमार निवासी रामेश्वर कालोनी
मुकेश राघव निवासी रामेशवर कालोनी
बंटी निवासी रामेश्वर कालोनी
सूर्य प्रकाश निवासी रामेशवर कालोनी
अजय दिवाकर वार्षद निवासी नवीन नगर
कांग्रेस और भाजपा भाजपाइयों के बीच हुई थी मारपीट, दर्ज हुआ केस
मुरादाबाद। चौदह जनवरी 2020 को उपचुनाव के मतदान के दौरान कांग्रेस और भाजपाइयों के बीच मारपीट हुई थी। जिसमें कांग्रेस की ओर से राज बहादुर और भाजपा की ओर से बंटी घायल हो गए थे। इस मामले में मझोला थाने में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विनोद गुंबर, महानगर अध्यक्ष रिजवान कुरैशी, प्रत्याशी सुरेंद्र पाल सिंह, अनुभव महरोत्रा, अनुराग शर्मा और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। जिसमें जानलेवा हमले की धारा 307 समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा पार्षद के निधन के बाद हुआ था उपचुनाव
मुरादाबाद। महानगर के वार्ड संख्या 37 से नन्हू सैनी पार्षद थे। पार्षद नन्हू सैनी का निधन हो गया था। इसके बाद इस सीट पर उपचुनाव हुआ था। भाजपा ने नन्हू सैनी के बेटे दीपक सैनी को प्रत्याशी बनाया था। उपचुनाव का मतदान 14 जनवरी 2020 को हुआ था। जिसमें भाजपा के प्रत्याशी दीपक सैनी ने जीत दर्ज की थी।

इस प्रकरण में दूसरे पक्ष ने मारपीट की थी जिस पर उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया था। हम तो सूचना पर पहुंचे थे चूंकि वहां स्थिति ठीक नहीं थी। अदालत में सभी तथ्य मजबूती से रखे जाएंगे।
- विनोद अग्रवाल, मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed