फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Case filed under Gangster Act against 11 accused of making fake liquor

Moradabad News: नकली शराब बनाने के 11 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Case filed under Gangster Act against 11 accused of making fake liquor
मुरादाबाद।
विज्ञापन

नकली शराब बनाने वाले गिरोह के सरगना समेत 11 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह गिरोह नकली शराब बनाकर सरकारी दुकानों के सेल्समैन के जरिये बिक्री करता था। आठ आरोपी पहले से ही जेल में बंद हैं। जमानत पर बाहर चल रहे तीन आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई।
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मझोला थाने में थाना प्रभारी मोहित चौधरी की ओर से गैंगस्टर एक्ट में 11 लोगों पर केस दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि इस गिरोह का सरगना संभल जनपद के नखासा थाना क्षेत्र के सिंहपुरसानी निवासी मुनाजिर उर्फ साहिल है। इसके अलावा बिजनौर जनपद के स्योहारा क्षेत्र के ख्वाजा अहमदपुर जलाल निवासी संजय कुमार, बिजनौर के नूरपुर के रामनगर निवासी परवेंद्र, नागफनी के डिप्टीगंज निवासी तरुण सैनी, भगतपुर के निवाड़खास निवासी राम सिंह, परपत सिंह, गलशहीद के असालतपुरा निवासी फैजुर्रहमान उर्फ फैजान, मझोला के पीर का बाजार निवासी मोहम्मद जावेद, बिलारी के बकैनिया चांदपुर निवासी मोहित सक्सेना, कटघर थाना क्षेत्र के बरवलान निवासी आदित्य, होली का मैदान निवासी रविंद्र वर्मा गिरोह में शामिल हैं।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने सात अप्रैल 2024 की रात मझोला थाना क्षेत्र के खुशहालपुर में छापा मारकर नकली शराब बनाने की फैक्टरी पकड़ी थी। यहां से नकली शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए थे। इसके अलावा ब्रांडेड शराब की बोतलें, फर्जी बार कोड समेत अन्य सामान बरामद हुआ था। मौके से आरोपी भी पकड़े गए थे। इन्होंने पूछताछ में कबूला था कि वह नकली शराब तैयार करने के बाद सेल्समैनों के जरिये शराब की सरकारी दुकानों से बिक्री कराते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मझोला थाने की पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई करने के लिए डीएम ने अनुमति मांगी थी। डीएम से अनुमति मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की गई है। एसपी सिटी ने बताया कि राम सिंह, आदित्य व रविंद्र जमानत पर बाहर हैं। उनकी तलाश में पुलिस टीमें लगा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed