फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Case filed against wife, father-in-law, and mother-in-law for abetment of suicide

Moradabad News: आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पत्नी, ससुर व सास पर रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Case filed against wife, father-in-law, and mother-in-law for abetment of suicide
बिलारी। बीरमपुर गांव निवासी युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में उसकी पत्नी, ससुर और सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बीरमपुर गांव निवासी रामफूल सिंह ने शुक्रवार को थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके बेटे जोगेंद्र सिंह की शादी लगभग पांच साल पहले संभल जिले के थाना बनियाठेर अंतर्गत कस्बा नरौली में मोहल्ला मनसादेवी निवासी हरि सिंह की बेटी गीता के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन के बाद से ही जोगेंद्र के ससुर हरि सिंह, सास रामबेटी और पत्नी गीता छोटी-छोटी बातों को लेकर उसके बेटे जोगेंद्र सिंह को मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहते थे।
नौ अक्तूबर को हरि सिंह और रामबेटी उसके घर आए और अपनी बेटी गीता को अपने साथ ले गए। कहा कि उनकी बेटी को कोई सुविधा नहीं दी जा रही है। जब गीता को समझाना चाहा तो उसने भी रहने से मना कर दिया। कहा कि अगर उसका पति उसे बुलाने के लिए मायके नरौली में आया तो वहां से उसकी लाश ही वापस आएगी।
विज्ञापन

आरोप है कि उसकी पुत्रवधू गीता के अलावा उसके पिता हरि सिंह और मां रामबेटी ने उसके बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाया और जान से मारने की धमकी दी। 13 अक्तूबर को आत्महत्या करने के उद्देश्य से उसके बेटे ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसके बेटे की मौत हो गई थी। थाना बिलारी प्रभारी उदय प्रताप सिंह का कहना है कि बीरमपुर निवासी ग्रामीण की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed