{"_id":"61f6e30355a4791c7e7b9558","slug":"case-filed-against-unknown-on-nikhat-moradabadi-s-tahrir-moradabad-news-mbd4174868139","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकहत मुरादाबादी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकहत मुरादाबादी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। पाकबड़ा थाना क्षेत्र में रहने वाली कवयित्री निकहत मुरादाबादी को फोन पर जान से मारने की धमकियां मिलने के मामले में पुलिस ने कवयित्री की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अभी तक इस मामले में फोन करने वाले का कोई पता नहीं लगा सकी है।
पाकबड़ा थानाक्षेत्र के हाशमपुर गोपाल निवासी निकहत मुरादाबादी के फोन पर 22 जनवरी की रात करीब साढ़े दस बजे एक नंबर से किसी व्यक्ति ने कॉल कर फोन पर अभद्रता और साथ ही गोली मारकर हत्या करने की धमकी भी दी। आरोपी ने अपना नाम नहीं बताया था। धमकियां मिलने के बाद से निकहत मुरादाबादी और उनका परिवार दहशत में है और उसके बाद से निकहत ने कार्यक्रम में जाना भी बंद कर दिया है। निकहत के भाई रफी पाशा ने बताया कि रविवार सुबह थाना पाकबड़ा की पुलिस उनके घर मामले की जानकारी करने आई थी और रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर ले गई थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें दर्ज रिपोर्ट की कॉपी अभी उपलब्ध नहीं कराई है।
पाकबड़ा थाना प्रभारी रंजन कुमार शर्मा ने बताया कि निकहत की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ फोन पर गालीगलौज करने व जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दर्ज रिपोर्ट में जिस नंबर से कॉल आई थी उसका उल्लेख किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।