फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Case filed against two people for demanding extortion of five lakh from businessman

व्यापारी से पांच लाख की रंगदारी मांगने में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
Case filed against two people for demanding extortion of five lakh from businessman
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में रहने वाले व्यापारी से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। आरोपियों ने व्यापारी को धमकी दी थी कि रकम न देने पर उसके बेटे की हत्या कर दी जाएगी। पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कटघर थानाक्षेत्र के पीतल बस्ती कमला विहार निवासी हृदयेश शर्मा ने आरोपी नितिन ठाकुर और मोहित चौधरी के खिलाफ पांच लाख की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कराया है। हृदयेश ने बताया कि वह फेवीकॉल का व्यापार करता है। व्यापारी का कहना है कि उनके मकान में दीप्ती पटेल नाम की महिला किराये पर रहने आई थी। महिला ने व्यापारी की पत्नी ममता शर्मा के खाते में 90 हजार रुपये ये कहकर जमा कराए थे कि उसके खाते का एटीएम कार्ड नहीं है। उसे बार-बार रुपये निकालने की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन

आरोप है कि धीरे-धीरे महिला ने ममता के खाते से सभी रुपये निकलवा लिए थे। इसके बाद वह मकान खाली कर चली गई। व्यापारी का आरोप है कि महिला के जाने के बाद नितिन ठाकुर और मोहित चौधरी ने उसे कॉल की और धमकी दी कि वह दीप्ती को पांच लाख रुपये दे दे। अगर रुपये नहीं देगा तो तेरे इकलौते बेटे को अगवा कर हत्या दी जाएगी। पीड़ित ने पुलिस को ऑडियो रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध कराई है। जिसमें रंगदारी मांगने की पुष्टि हो रही है। कटघर थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed