{"_id":"6206b50a7aa38e3dcc28c516","slug":"case-filed-against-two-including-doctor-for-beating-employee-city-news-mbd418634827","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी को पीटने में डाक्टर समेत दो के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारी को पीटने में डाक्टर समेत दो के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
मुरादाबाद। मूंढापांडे के सीएचसी में तैनात कर्मचारी के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने डॉक्टर समेत दो के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मूंढापांडे स्थित सीएचसी में तैनात ब्लाक लेखा प्रबंधक ज्ञानचंद्र मौर्य ने मूंढापांडे थाने में डा. नरेंद्र कुमार और बीसीएचएम जीशान के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें ज्ञानचंद्र मौर्य ने बताया कि गुरुवार दोपहर वह पेमेंट से संबंधित प्रपोजल पर हस्ताक्षर कराने के लिए सीएचसी प्रभारी डाक्टर नरेंद्र कुमार के पास गए थे। यहां बीसीएचएमके पद पर तैनात जीशान मौजूद थे। आरोप है कि डाक्टर और जीशान ने ज्ञान चंद्र मौर्य से कहा कि तुमने एएनएम के वेतन भुगतान की शिकायत की है। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई थी ज्ञान चंद्र मौर्य ने आरोप लगाया है कि उसके साथ गाली गलौच की। विरोध करने पर जीशान ने उसके सिर में पत्थर मारकर घायल कर दिया।
मूंढापांडे थाना प्रभारी संजय पांचाल ने बताया कि डा. नरेंद्र कुमार और जीशान के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी देना और एससी एसटी एक्ट में केस दर्ज किया गया है।