फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Case filed against three youths for molesting girl students

Moradabad News: छात्राओं से छेड़खानी, तीन युवकों पर केस

Mon, 31 Mar 2025 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 31 Mar 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Case filed against three youths for molesting girl students
कुंदरकी। मुरादाबाद आगरा नेशनल हाईवे से सटे एक परिषदीय स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा आठ की सात छात्राओं के साथ गाली गलौज और छेड़खानी की घटना सामने आई है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ित छात्राओं ने पुलिस को बताया कि जब वह अपने घर से निकटवर्ती ग्राम में स्थित परिषदीय स्कूल में पढ़ने को जाती हैं तो तीन युवक रास्ते में गाली गलौज और छेड़खानी करते हैं। पुलिस ने आरोपी फैजान और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी प्रदीप सहरावत का कहना है कि जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


अपह्रत युवती का तीन बाद भी सुराग नहीं, केस दर्ज
कुंदरकी। तीन दिन पहले से कुंदरकी नगर से करीब 18 साल की एक युवती को बहला फुसला कर अगवा कर लिया गया है। बरेली जिले के फतेहगंज थाना क्षेत्र के आरोपी संकित ने अपने साथी की मदद से युवती को ले गया। आरोप है कि युवक के संपर्क में मोहल्ले का ही एक दंपती भी है। तीन दिन से युवती का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed