फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Case filed against three people including a timber trader from Rampur for GST evasion of Rs 3 crore

Moradabad News: तीन करोड़ की जीएसटी चोरी में रामपुर के लकड़ी कारोबारी समेत तीन पर केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Case filed against three people including a timber trader from Rampur for GST evasion of Rs 3 crore
मुरादाबाद। फर्जी फर्म पर व्यापार कर तीन करोड़ की जीएसटी चोरी के मामले में रामपुर के लकड़ी कारोबारी इमदाद कुरैशी समेत तीन लोगों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज किया गया है। रामपुर के कारोबारी ने बोगस फर्मों पर लकड़ी की खरीद कर उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में व्यापार किया था। कारोबारी ने केंद्र सरकार से 1.14 करोड़ लेने के लिए आईटीसी क्लेम भी किया था।
विज्ञापन


राज्य कर के अपर आयुक्त ग्रेड-1 अशोक कुमार सिंह की टीम ने रामपुर जिले के बंगला आजाद खान राजो का तकिया निवासी लकड़ी कारोबारी इमदाद कुरैशी की फर्मों की जांच की। जांच में आया कि कारोबारी ने 14 सितंबर 2023 में फर्म का पंजीयन कराने के बाद वर्ष 2023-24 में 26.84 लाख और वर्ष 2024-25 में 6.67 करोड़ के माल की बिक्री की। उसने 1.15 करोड़ की आईटीसी क्लेम किया। कारोबारी ने 4.21 लाख कर जमा किया जो कुल बिक्री का 3.5 प्रतिशत था। जांच में आया कि जीएसटी अधिनियम के अनुसार माल की वास्तविक खरीद (इनवर्ड आपूर्ति) करने पर ही आईटीसी का लाभ देय होता है लेकिन इमदाद कुरैशी ने माल की वास्तविक खरीद किए बिना कर चोरी और फ्राड की नीयत से अपने क्रेताओं और विक्रेताओं से गठजोड़ कर खरीद के फर्जी इनवाइस और बोगस आईटीसी प्राप्त की।
विज्ञापन

वर्ष 2023-24 में पंजीकृत फर्मों से बोगस खरीद कर 5.70 लाख रुपये की फर्जी आईटीसी क्लेम किया। इसी प्रकार वर्ष 2024-25 में बोगस फर्मों से 6.37 करोड़ की खरीद कर 1.14 करोड़ की फर्जी आईटीसी क्लेम किया। जांच अधिकारियों ने माना कि इमदाद कुरैशी द्वारा जिन पंजीकृत व्यक्तियों से खरीद प्रदर्शित की थी। उन फर्मों का पंजीयन भी निरस्त किया गया है। इस मामले में राज्य कर अधिकारियों ने दस अक्तूबर को बयान रिकार्ड किया। कारोबारी इमदाद का फर्म का पंजीयन निरस्त कराने के लिए अधिकारियों ने पत्र लिखा है। अभी तक जांच में 1.20 करोड़ की जीएसटी चोरी पकड़ी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य कर के प्रधान सहायक आदित्य प्रताप सिंह की तहरीर पर सिविल लाइंस पुलिस ने रामपुर निवासी इमदाद कुरैशी, मुरादाबाद निवासी अफरोज अहमद और उत्तराखंड के उधमसिंह नगर की फर्म एस रामा पैनल प्राइवेट लिमिटेड के स्वामी पर केस दर्ज किया है।

00

लकड़ी कारोबारी ने करीब तीन करोड़ की टैक्स चोरी की है। इस मामले में विभाग की टीम ने जांच की है। पुलिस जांच कर असली अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। -आरए सेठ, अपर आयुक्त ग्रेड-2, राज्य कर विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed