{"_id":"68bca239e64ed8f150039a62","slug":"case-filed-against-ten-people-from-both-the-sides-in-the-conflict-between-children-kanth-news-c-277-1-smbd1007-110179-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बच्चों में विवाद में हुए संघर्ष में दोनों पक्षों के दस लोगों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बच्चों में विवाद में हुए संघर्ष में दोनों पक्षों के दस लोगों पर केस
Sun, 07 Sep 2025 02:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sun, 07 Sep 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
कांठ (मुरादाबाद)। शुक्रवार की सुबह छजलैट के बीबीपुर में बच्चों के झगड़े के बाद दो पक्षों में हुए संघर्ष के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से दस लोगों के खिलाफ दो केस दर्ज किए हैं।
एक पक्ष के रहमत अली ने दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि बच्चों में हुए झगड़े के बाद गांव के उसमान अली, मोहम्मद उमर, नाजिम, दानिश और अहमद रजा नफीस के घर आए और महिलाओं से अभद्रता और मारपीट करने लगे जब विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट करते हुए उसे व नफीस,आरिफ को घायल कर दिया। उसकी पत्नी नसीम जहां का कुछ दिन पहले ऑपरेशन हुआ था। उसके पेट में लात मारी, जिससे उसकी हालत भी बिगड़ गई। रहमत अली का आरोप है कि उसमान ने नाजायज हथियार से फायरिंग भी की।
वहीं दूसरे पक्ष के मोहम्मद उमर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि बच्चों के झगड़े के बाद उसकी गैर मौजूदगी में गांव के साकिर, रहमत अली, बाबू, नफीस और मोहम्मद आजम ने घर पर आकर उसके बेटे नाजिम, मोहम्मद रजा, दानिश और पत्नी शकीना को गालियां देते हुए मारपीट की। इस दौरान बाबू ने बंछी से प्रहार कर उसके बेटे नाजिम को घायल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में शनिवार को दोनों पक्षों के सभी दस आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग केस दर्ज कर लिए हैं। वहीं एसएचओ संजय कुमार पांचाल ने कहा कि दोनों पक्षों में एक दूसरे के घरों पर मारपीट हुई है। जांच के साथ आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रहीं हैं।