फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Case filed against teacher and principal for beating student at Aryans International Scoot Moradabad

शिक्षक बना जल्लाद: छात्र के सीने में मारी कोहनी...बेहोश होने के बाद भी पीटता रहा, अध्यापक समेत दो पर केस

Thu, 24 Aug 2023 10:23 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 24 Aug 2023 10:23 PM IST
सार

आरोप है कि प्रधानाचार्य से फोन पर बात की गई और शिकायत करने पर वह भड़क गए और अभद्रता करने लगे। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर शिक्षक और प्रधानाचार्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 504 और 506 में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Case filed against teacher and principal for beating student at Aryans International Scoot Moradabad
अस्पताल में भर्ती छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के बुद्धि विहार स्थित आर्यंस इंटरनेशनल स्कूल में छात्र को बेरहमी से पीटने वाले शिक्षक और प्रधानाचार्य के खिलाफ मझोला थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने ये कार्रवाई छात्र के पिता की तहरीर पर की है।

विज्ञापन

मझोला के कांशीराम नगर निवासी विजय पाल सिंह ने बताया कि उनका 13 वर्षीय बेटा दिव्यांश पाल आर्यंस इंटरनेशनल स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ता है। 23 अगस्त को गणित के पीरियड में शिक्षक पुष्कर सिंह चौहान ने किसी बात पर दिव्यांश के सीने में कोहनी मारी। जिससे वह गिरकर बेहोश हो गया। आरोप है कि इसके बाद भी टीचर ने दिव्यांश को जान से मारने के इरादे से लात घूंसों से पीटा और पटक पटक कर मारा। जिससे उसकी हालत और बिगड़ गई। छात्र को साईं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद स्कूल के प्रधानाचार्य से फोन बात की और शिक्षक की शिकायत तो वह भड़क गए और अभद्रता करने लगे। प्रधानाचार्य ने छात्र के पिता को धमकी दी कि जो हो कर लेना। आरोप है कि उन्होंने बच्चे का भविष्य बरबाद करने की धमकी दी है। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर शिक्षक और प्रधानाचार्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 504 और 506 में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

पुलिस ने अस्पताल और स्कूल पहुंचकर की जांच पड़ताल
सीओ अर्पित कपूर ने बताया कि इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने साईं अस्पताल पहुंचकर छात्र के परिजनों से घटना की जानकारी ली है। इसके अलावा स्कूल जाकर भी जानकारी जुटाई है। विद्यार्थियों, टीचरों के भी बयान दर्ज किए गए हैं। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed