{"_id":"63de550f2a6b8827110b96c3","slug":"case-filed-against-nine-congress-leaders-including-mp-imran-pratapgarhi-dismissed-2023-02-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: सांसद इमरान प्रतापगढ़ी समेत नौ कांग्रेस नेताओं पर दर्ज मुकदमा खारिज, MP-MLA कोर्ट ने दिया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: सांसद इमरान प्रतापगढ़ी समेत नौ कांग्रेस नेताओं पर दर्ज मुकदमा खारिज, MP-MLA कोर्ट ने दिया आदेश
Sat, 04 Feb 2023 06:23 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Published by: आकाश दुबे
Updated Sat, 04 Feb 2023 06:23 PM IST
सार
शायर और राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी 2019 में मुरादाबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे। आरोप लगाया गया था कि चुनाव प्रचार का निर्धारित समय समाप्त होने के बाद भी क्षेत्र में जुलूस निकाला गया था।
विज्ञापन
इमरान प्रतापगढ़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी समेत अन्य नेताओं के खिलाफ चल रहे मुकदमे को समाप्त कर दिया गया है। हाईकोर्ट के आदेश पर एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने मुकदमा खारिज कर दिया।
विज्ञापन
शायर और राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी 2019 में मुरादाबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे। आरोप लगाया गया था कि चुनाव प्रचार का निर्धारित समय समाप्त होने के बाद भी क्षेत्र में जुलूस निकाला गया था। जिसमें कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी, मोहम्मद अहमद, हाजी रिजवान कुरैशी, फैजान, मोहम्मद कामिल और यूसुफ को नामजद कि गया था। इस केस की सुनवाई एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट स्मिता गोस्वामी की अदालत में चल रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी और अहमद खान के वकील अरशद परवेज ने बताया कि इस मामले में इमरान प्रतापगढ़ी और अहमद खान के द्वारा हाईकोर्ट में दायर याचिका के आदेश की मूल प्रति अदालत में दाखिल कर दी गई। शनिवार को अदालत ने पत्रावली पर सुनवाई के बाद उच्च न्यायालय के आदेश को देखते हुए मुकदमा समाप्त कर दिया गया है।