फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Case filed against nine Congress leaders including MP Imran Pratapgarhi dismissed

Moradabad: सांसद इमरान प्रतापगढ़ी समेत नौ कांग्रेस नेताओं पर दर्ज मुकदमा खारिज, MP-MLA कोर्ट ने दिया आदेश

Sat, 04 Feb 2023 06:23 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 04 Feb 2023 06:23 PM IST
सार

शायर और राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी 2019 में मुरादाबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे। आरोप लगाया गया था कि चुनाव प्रचार का निर्धारित समय समाप्त होने के बाद भी क्षेत्र में जुलूस निकाला गया था।

विज्ञापन
Case filed against nine Congress leaders including MP Imran Pratapgarhi dismissed
इमरान प्रतापगढ़ी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी समेत अन्य नेताओं के खिलाफ चल रहे मुकदमे को समाप्त कर दिया गया है। हाईकोर्ट के आदेश पर एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने मुकदमा खारिज कर दिया।

विज्ञापन


शायर और राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी 2019 में मुरादाबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे। आरोप लगाया गया था कि चुनाव प्रचार का निर्धारित समय समाप्त होने के बाद भी क्षेत्र में जुलूस निकाला गया था। जिसमें कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी, मोहम्मद अहमद, हाजी रिजवान कुरैशी, फैजान, मोहम्मद कामिल और यूसुफ को नामजद कि गया था। इस केस की सुनवाई एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट स्मिता गोस्वामी की अदालत में चल रही है।

विज्ञापन

कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी और अहमद खान के वकील अरशद परवेज ने बताया कि इस मामले में इमरान प्रतापगढ़ी और अहमद खान के द्वारा हाईकोर्ट में दायर याचिका के आदेश की मूल प्रति अदालत में दाखिल कर दी गई। शनिवार को अदालत ने पत्रावली पर सुनवाई के बाद उच्च न्यायालय के आदेश को देखते हुए मुकदमा समाप्त कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed