फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Case filed against man who sent obscene messages to woman

Moradabad News: महिला को अश्लील संदेश भेजने वाले पर मुकदमा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Case filed against man who sent obscene messages to woman
अमरोहा। शहर की एक कॉलोनी की महिला को व्हाट्सएप पर अश्लील वीडियो और संदेश भेजने वाले के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी बिजनौर का रहने वाला है। मानसिक रूप से परेशान महिला ने एसपी को शिकायतपत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


अमरोहा की एक पॉश कॉलोनी में कारोबारी का परिवार रहता है। उनकी पत्नी के व्हाट्सएप पर बिजनौर के चांदपुर का रहने वाला सोनू कुमार संदेश भेज रहा है। वीडियो कॉल करके अश्लील हरकतें करता है। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की तो उसने जान से मारने की धमकी दी। व्हाट्सएप चैट वायरल करने की धमकी दी है।
विज्ञापन

ब्लैकमेल करते हुए कहता है कि जैसे-जैसे मैं बोलता हूं वैसे-वैसे करती रहो। वरना अंजाम बुरा होगा। कई बार महिला ने युवक को समझने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना जिसके चलते महिला मानसिक रूप से परेशान है। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी अमित कुमार से की। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में सोनू कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed