फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   case filed against Azam Khan in tanda police station

फिर दर्ज हुआ आजम खां के खिलाफ मुकदमा, टांडा थाने में दर्ज हुई रिपोर्ट

Tue, 09 Apr 2019 12:02 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 09 Apr 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
case filed against Azam Khan in tanda police station
azam khan - फोटो : फाइल फोटो

पूर्व मंत्री और सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी आजम खां के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। यह मुकदमा टांडा थाने में स्वार विधानसभा क्षेत्र के उड़न दस्ता प्रभारी पवन कुमार की तहरीर पर दर्ज किया गया है। आजम खां पर पांच अप्रैल को टांडा में आयोजित जनसभा के दौरान भाषण में अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल करने और आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


आजम खां ने पांच अप्रैल को टांडा में एक जनसभा को संबोधित किया था। इस जनसभा में आजम खां के भाषण को लेकर भाजपा नेताओं ने पुलिस-प्रशासन से आपत्ति जताई थी। इसको लेकर स्वार विधानसभा क्षेत्र के उड़न दस्ता प्रभारी पवन कुमार ने टांडा थाने में तहरीर देकर कहा है कि आजम खां ने अपने भाषण में संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के खिलाफ टिप्पणी की थी। साथ ही अधिकारियों के खिलाफ अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया है। तहरीर के आधार पर टांडा थाने में आजम खां के खिलाफ 153-ए (2), 505 (1) (बी) और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 125 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed