{"_id":"61609a218ebc3e656e3c7708","slug":"case-filed-against-41-including-metropolitan-president-of-bjym-for-creating-ruckus-in-the-police-station-city-news-mbd405506559","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष समेत 41 पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष समेत 41 पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाने में हंगामा करने के मामले में भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष अभिषेक चौबे, भाजपा के लाइनपार मंडल अध्यक्ष संजीव चौहान समेत 6 नामजद और 35 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोप है गुरुवार को आरोपियों ने थाने में घुसकर जमकर हंगामा किया था। थाना प्रभारी के सामने ही टेबल पर फाइलें फेंककर धमकियां दी गईं थीं। केस में सरकारी कार्य में बाधा, बलवा, 144 व 188 समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
इस मामले में मझोला थाना प्रभारी जीत सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें उन्होंने बताया है कि बंगाली समाज के लोग हर साल दुर्गा पूजा का आयोजन करते हैं। एक गुट के लोगों ने दूसरे स्थान पर आयोजन करने के लिए अनुमति मांगी थी। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। इसके चलते दोनों पक्षों के दस लोगों के खिलाफ धारा 107-16 की रिपोर्ट बनाकर प्रशासन को भेजी गई थी।
थाना प्रभारी ने तहरीर में बताया है कि गुरुवार को भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष अभिषेक चौबे, भाजपा के लाइनपार मंडल अध्यक्ष संजीव चौहान, भाजयुमो महानगर महामंत्री गुड्डू सैनी, अंकुर शर्मा, मंगलसेन राजपूत, दिनेश शीषवाल और 35 अन्य लोग थाने में घुस आए। उन्होंने आते ही हंगामा शुरू कर दिया। प्रभारी कक्ष में घुसकर हंगामा किया। इसके बाद टेबल पर फाइलें फेंकीं। यह पूरी घटना थाने में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी की तहरीर पर 6 नामजद और 35 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वायरल वीडियो और थाने के सीसीटीवी कैमरों की मदद से अन्य आरोपियों की भी पहचान की जा रही है। - इंदु सिद्घार्थ, सीओ सिविल लाइंस
सीसीटीवी कैमरों और वायरल वीडियो में घटनाक्रम कैद
मझोला थाने में हुई पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों और वीडियो वायरल में कैद हो गई है। थाने में घुसकर थाना प्रभारी को धमकाने और टेबल पर फाइलें फेंकने की पूरी घटना कैमरों में कैद हो चुकी है। अब इस वीडियो के जरिये पुलिस अन्य आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है। इसके अलावा भी पुलिस वीडियो को केस में मजबूत साक्ष्य मानकर चल रही है। पुलिस इसकी सीडी बनाकर चार्जशीट के साथ कोर्ट में पेश करेगी।
इन धाराओं में दर्ज किया गया है केस : आईपीसी की धारा 353, 323, 147 और 188
इन्हें किया गया नामजद : अभिषेक चौबे, संजीव चौहान, अंकुर शर्मा, गुड्डू सैनी, मंगलसेन राजपूत और दिनेश शीर्षवाल व 35 अज्ञात।
सीओ ने भेजी उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट
गुरुवार शाम मझोला थाने में जमकर हंगामा हुआ था। बताया जा रहा है कि इस मामले की जानकारी थाना स्तर से उच्च अफसरों को नहीं दी गई। शुक्रवार को अमर उजाला में खबर प्रकाशित हुई तो हड़कंप मच गया। एसएसपी बबलू कुमार ने सीओ से पूरे प्रकरण की जानकारी मांगी। तब सीओ ने जांच की और रिपोर्ट एसएसपी को सौंपी। इसमें बताया गया कि थाने में हंगामा हुआ था। एसएसपी के आदेश पर शुक्रवार शाम आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।