फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Case against three including couple for not paying remaining Rs 10 lakh for land

Moradabad News: जमीन के बचे 10 लाख रुपये नहीं देने पर दंपती समेत तीन पर केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Case against three including couple for not paying remaining Rs 10 lakh for land
बछरायूं। थाना क्षेत्र के गांव मूंढाखादर निवासी सुलेमान ने गजरौला थाने के गांव शाहबाजपुर डोर निवासी पति-पत्नी समेत तीन के खिलाफ धोखाधड़ी व घर में घुसकर मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सुलेमान द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक उसने गांव स्थित अपनी भूमि का सौदा 25 लाख रुपये में जुबैदा पत्नी अशफाक निवासी शाहबाजपुर डोर थाना गजरौला के नाम से किया था। 24 मई 2023 को उसने जुबैदा के पक्ष में बैनामा कर दिया गया था। 15 लाख रुपये बैनामे के समय दे दिए थे जबकि शेष 10 लाख रुपये की धनराशि कुछ दिन में देने की बात तय हुई थी। सुलेमान का आरोप है कि कई बार कहने के बाद भी अशफाक ने उसकी शेष धनराशि 10 लाख रुपये नहीं दिए। 15 दिसंबर 2023 को अशफाक, उसकी पत्नी जुबैदा व एक अन्य रिश्तेदार आलम बलपूर्वक उसके घर में घुस आए। तीनों ने उसके साथ लाठी डंडों से मारपीट की। थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed