फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Case against those who extort money from doctors by putting a photo of an inspector on WhatsApp DP

व्हाट्सएप डीपी पर इंस्पेक्टर का फोटो लगाकर चिकित्सकों से रंगदारी वसूलने वालों पर केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 01:08 AM IST
विज्ञापन
Case against those who extort money from doctors by putting a photo of an inspector on WhatsApp DP
पाकबड़ा। व्हाट्सएप डीपी पर पाकबड़ा के इंस्पेक्टर क्राइम का फोटो लगाकर तीन चिकित्सकों से रंगदारी वसूलने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

अमरोहा जनपद के डिडौली थानाक्षेत्र के औरंगाबाद निवासी मुबारिक अली ने अपने व्हाट्सएप नंबर की डीपी पर पाकबड़ा इंस्पेक्टर क्राइम जयभगवान सिंह का फोटो लगा रखा है। आरोप है कि मुबारिक अली और उसके तीन साथी चिकित्सकों के पास पहुुंचे थे। पाकबड़ा के ख्वाजा कॉलोनी स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे थे। वहां पर चिकित्सक को धमका और कहा कि मुझे पैसे दो, वरना तुम्हारी शिकायत करके तुमको जेल भिजवा दूंगा। मोबाइल के प्रोफाइल पिक्चर को दिखाकर कर बोले की यह मेरे भाई हैं। चिकित्सक ने डर की वजह से पांच हजार रुपये दे दिए। बकैनिया गांव में डॉ. कुलदीप के क्लीनिक पर भी आरोपी पहुंचे। वहां भी इसी तरह इंस्पेक्टर का फोटो दिखाकर डॉ कुलदीप से 25 हजार रुपये की वसूली की गई थी।

इसके बाद संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के गुमसानी गांव निवासी गुलाम वारिस के क्लीनिक पर गाड़ी में हूटर बजाते हुए मुबारिक अली अपने साथियों के साथ पहुंच गया और उसको धमकी दी थी। उसे पाकबड़ा बुलाकर उसे धमका गया और पैसों की वसूली की गई थी। यहां पर उससे पांच हजार रुपये की वसूली की गई। चिकित्सक गुलाम वारिस ने जिलाधिकारी से भी मामले की शिकायत की है। तीनों चिकित्सकों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने गुलाम वारिस की तहरीर पर मुबारिक अली के नामजद करते हुए मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी रंजन शर्मा ने बताया की मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्दी की आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed