फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Case against the accused who made a pornographic video viral by raping a teenager

किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 02:42 AM IST
विज्ञापन
Case against the accused who made a pornographic video viral by raping a teenager
मुरादाबाद। पाकबड़ा थानाक्षेत्र में किशोरी के साथ दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इस घटना का बाल संरक्षण आयोग ने संज्ञान ने भी लिया था। पीड़ित ने एसएसपी से भी कार्रवाई की गुहार लगाई थी। पाकबड़ा थानाक्षेत्र के गांव निवासी ग्रामीण की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता ने तहरीर देते हुए बताया कि उसकी पंद्रह वर्षीय बेटी को पड़ोस में रहने वाले आरोपी ब्रजेश ने बहला फुसलाकर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था। इसके बाद आरोपी ने चोरी चुपके घर में आकर किशोरी से दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बना लिया इसके बाद आरोपी वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर किशोरी को ब्लैकमेल करता रहा। तीन दिन पहले परिवार के लोग बाहर गए हुए थे। उस वक्त किशोरी घर में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी ब्रजेश घर में घुस आया। आरोपी ने किशोरी को डरा धमकाकर फिर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

इसी दौरान परिवार के लोग घर पहुंचे तो आरोपी ब्रजेश चकमा देकर फरार हो गया। किशोरी ने परिजनों को पूरी कहानी बताई। जब मामले की शिकायत युवक के परिजनों से की तो आरोपी ने उन्हें धमकी दी कि थाने में तहरीर देने पर वीडियो को वायरल कर दूंगा। किशोरी के पिता ने बताया कि एक दिन आरोपी किशोरी को अपने साथ लेकर जा रहा था। किशोरी ने जाने से इनकार कर दिया। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने अश्लील वीडियो सोशल मीडिया वायरल कर दिया। रिश्तेदारों व परिचितों ने वीडियो देखा तो उन्हें इसकी जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंनेे थाने पर तहरीर देने के साथ ही एसएसपी से कार्रवाई की मांग की थी। एसएसपी ने मामले की जांच कर पाकबड़ा थाना पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए थे। मामला बाल संरक्षण आयोग तक भी पहुंच गया था। थाना प्रभारी योगेंद्र यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम उसकी तलाश में लगी है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
==========
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed