फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Fraud with female constable, case against eight

Moradabad: महिला सिपाही के साथ धोखाधड़ी, फर्जी बैनामा से दूसरे का प्लाट दिलवाया, आठ के खिलाफ केस

Sat, 13 Apr 2024 03:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कांठ (मुरादाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, कांठ (मुरादाबाद) Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sat, 13 Apr 2024 03:51 AM IST
सार

महिला सिपाही से धोखाधड़ी में आठ के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने गलत बैनामा कराकर दूसरे का प्लाट उसे दिला दिया था। जब इसका पता चला तो शिकायत की गई है। 

विज्ञापन
Moradabad: Fraud with female constable, case against eight
police crime - फोटो : istock

विस्तार

महिला सिपाही के साथ धोखाधड़ी कर उसके नाम प्लॉट का फर्जी बैनामा कराने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर चार महिलाओं सहित आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संभल जिले के चंदौसी की आवास विकास काॅलोनी निवासी वंदना ने बताया कि वह यूपी पुलिस में सिपाही है और वर्तमान में कांठ के महमूदपुर माफी में रह रही है।

विज्ञापन


वंदना ने बताया कि उसने कांठ के मुख्त्यारपुर नवादा स्थित गाटा संख्या 236 में 350 वर्ग गज के एक प्लाॅट का सौदा बलवंत, उसके बेटे दीपक कुमार व बलवंत की पत्नी किरन बाला और आरती पत्नी मुकेश निवासी मोहल्ला फकीरगंज कांठ से किया था।
विज्ञापन


प्लॉट का एग्रीमेंट दीपक ने फर्जी ढंग से कराया दिया था, जबकि प्लाॅट दीपक के नाम नहीं है। इसके बाद आरोपियों ने उक्त प्लाॅट का बैनामा भी फर्जी ढंग से तेजपाल निवासी बेगमपुर व हेमराज निवासी मोहल्ला नवादड़ी कांठ से उसके नाम करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि आरोपियों ने जयवती, वीरवती निवासी डेहरा कांठ और गवाह जसपाल व बलराम ने भी सिपाही की भूमि का किरन बाला ने धोखाधड़ी कर बैनामा करा दिया। सिपाही का कहना है कि गाटा संख्या 236 की उसकी भूमि को इन लोगों ने हड़प कर 140 वर्ग गज की गाटा संख्या 235 पर उसे गलत कब्जा करा दिया।


जबकि उससे उत्तर में तेजपाल की भूमि है, जिससे किरन बाला का कोई लेनादेना नहीं है। सिपाही ने एसएसपी को कार्रवाई के लिए तहरीर दी थी, जिस पर पुलिस ने मामले में अब एसएसपी के आदेश पर बलवंत, दीपक कुमार, किरनवाला, आरती, जयवती, वीरवती, जसपाल और बलराम के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed