फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Case against BJP leader for demanding extortion, expelled from party

Moradabad News: रंगदारी मांगने के आरोप में भाजपा नेता पर केस, पार्टी से निकाला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Case against BJP leader for demanding extortion, expelled from party
डिडौली (अमरोहा)। भाजपा युवा मोर्चा मंडल डिडौली के महामंत्री फरहान अख्तर ने साथियों के साथ मिलकर किसान के प्लॉट पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया। विरोध करने पर मालिक से छह लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने भाजपा नेता समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामला संज्ञान में आते ही पार्टी ने उसे निष्कासित कर दिया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के हरियाना गांव में शाहआलम का परिवार रहता है। आरोप है कि शाह आलम का एक प्लॉट है। जिसका रकवा 0.030 हेक्टेयर है। आरोप है कि ये प्लॉट माली खेड़ा उर्फ शाहबाजपुर गांव के पास है और उसकी चारदीवारी बनी हुई है लेकिन कुछ लोग प्लॉट पर अवैध रूप से कब्जा करना चाहते हैं। कुछ दिन पहले भाजपा युवा मोर्चा मंडल डिडौली के मंडल महामंत्री फरहान अख्तर अपने साथियों के साथ प्लॉट पर पहुंचा और शाहआलम को प्लॉट छोड़ने की धमकी दी। विरोध करने पर छह लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रुपये नहीं देने पर प्लॉट पर कब्जा करने और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं भाजपा नेता 22 अक्तूबर की रात 9:30 बजे गाड़ियों से प्लॉट पर पहुंचा और दीवार तोड़कर नाजायज कब्जा करने का प्रयास किया। तभी लोगों की भीड़ जमा हो गई। ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित के मामले की शिकायत पुलिस से की। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में मूंढ़ा इम्मा के रहने वाले भाजपा युवा मोर्चा मंडल डिडौली के महामंत्री फरहान, नाजिम, जोई गांव के रहने वाले माजिद और रजबपुर में रामपुर घना के रहने वाले रजा के खिलाफ धमकी और रंगदारी मांगने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रकरण की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं मामला संज्ञान में आते ही युवा मोर्चा डिडौली के मंडल अध्यक्ष संदीप पंवार ने फरहान को पार्टी की नीति के विरुद्ध गतिविधियों में संलिप्त के आरोप में निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed