फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Case against 120 people including SP candidate from Moradabad Dehat seat

मुरादाबाद देहात सीट से सपा प्रत्याशी समेत 120 लोगों पर मुकदमा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Case against 120 people including SP candidate from Moradabad Dehat seat
भोजपुर (मुरादाबाद)। क्षेत्र में ढाबे पर बिना अनुमति के विधानसभा चुनाव के संबंध में बैठक करने पर मुरादाबाद देहात सीट से सपा प्रत्याशी नासिर कुरैशी समेत 120 लोगों के खिलाफ चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम नेकपुर के पास एक ढाबे में काफी संख्या लोग बैठक कर रहे हैं। इस सूचना पर उपनिरीक्षक सुधीर यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। यहां पुलिस को सपा प्रत्याशी नासिर कुरैशी, नेकपुर के ग्राम प्रधान रानीनागल नवाब अली, गुलाम गौस निवासी पीपलसाना, सपा नगर अध्यक्ष मोईनउद्दीन, ब्लॉक भगतपुर टांडा के सपा अध्यक्ष नबी हसन, पूर्व प्रधान असलम निवासी गनेशपुर देवी, मोहम्मद जनाब निवासी पीपलसाना समेत 100 से 120 लोग बिना अनुमति के बैठक करते पाए गए।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि सपा प्रत्याशी नासिर कुरैशी और उनके समर्थकों ने कोविड-19 की गाइडलाइन का अनुपालन नहीं किया। साथ ही जिलाधिकारी के आदेशानुसार जनपद में लागू धारा 144 के प्रावधानों का भी उल्लंघन किया गया। पुलिस ने नासिर कुरैशी समेत 100-120 लोगों के खिलाफ चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन, आपदा प्रबंधन की धारा 51 सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed