{"_id":"6712fe941a54d65b94080135","slug":"car-riders-tried-to-kidnap-a-woman-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-503804-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कार सवारों ने महिला के अपहरण का किया प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कार सवारों ने महिला के अपहरण का किया प्रयास
विज्ञापन
मुरादाबाद। गलशहीद थाना क्षेत्र में कार सवारों ने एक महिला के अपहरण का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। पुलिस ने एक नामजद समेत दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
गलशहीद क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह पांच अक्तूबर को रामपुर रोड स्थित एटीएम से रुपये निकालने के बाद घर लौट रही थी। लवीना रेस्टाेरेंट के सामने सफेद रंग की एक कार उसके पास आकर रुकी। महिला कुछ समझ पाती इसके पहले ही कार सवारों ने उसे जबरन कार में खींचने का प्रयास किया। इस दौरान महिला के कपड़े भी फट गए। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए तो आरोपी कार दौड़ाकर भाग गए।
महिला ने बताया कि 17 अक्तूबर को वह अपने भतीजे को लेकर रिश्तेदारी में जा रही थी। इस दौरान फिर से आरोपी आ गए और उन्होंने महिला को देखकर कार रोक ली। आरोपियों ने फिर महिला को अगवा करने का प्रयास किया। महिला ने कहा कि उसने एक कार सवार को पहचान लिया। उसका नाम समीर है वह गलशहीद के असालतपुरा में रहता है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।